फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster Act action taken against four accused of cow smuggling

Gorakhpur News: गो-तस्करी करने वाले चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की हुई कार्रवाई

Sun, 06 Apr 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster Act action taken against four accused of cow smuggling
चारों आरोपियों पर गोरखपुर, संतकबीनगर व बिहार के गोपालगंज में दर्ज है केस
विज्ञापन

गोरखपुर। एसएसपी गौरव ग्रोवर के निर्देश पर संगठित अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चार आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई हैं। गीडा थाना प्रभारी ने बताया कि गैंग लीडर हैदर अली व गैंग के तीन सदस्य शाहरुख अली, असगर अली व अनवर शाह के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

चारों एक साथ मिलकर भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रुप से एक संगठित गिरोह बनाकर गो-तस्करी जैसे अपराध करते रहते हैं। गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्य का आम जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं गो-तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए उक्त कार्रवाई की गई हैं। गैंग लीडर संतकबीर नगर के बंजरिया पठान महानी गांव निवासी हैदर अली पर गोरखपुर व संतकबीरनगर थाने में तीन केस दर्ज है। इसी तरह गोरखपुर के पीपीगंज थाने बिहुली बंजारा टोला निवासी शाहरुख अली पर दो, देवरिया के भाटपार रानी के पकड़ी बाबू निवासी असगर अली पर एक व बिहार प्रांत के गोपालगंज के अहिरौली दुबौली निवासी अनवर शाह पर तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed