{"_id":"68e035734d8b2f455908efbd","slug":"gorakhpur-news-gangster-act-action-taken-against-five-accused-of-cow-smuggling-gang-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1091067-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गो-तस्करी गिरोह के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई- चार्ट गैंग हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गो-तस्करी गिरोह के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई- चार्ट गैंग हुआ तैयार
Sat, 04 Oct 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:13 AM IST
सार
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि गैंग लीडर रोहित गौड़ अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गोवध और पशु क्रूरता जैसे संगठित अपराध करते हैं। इसे रोकने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर की ओर से अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार किया गया। गैंग लीडर रोहित गौड़ के खिलाफ गोवध व पशु क्रूरता और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
कैंट पुलिस ने गो तस्करी गिरोह के पांच आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इसमें कुशीनगर के तमकुहीराज गुदरी मोहल्ला निवासी रोहित गौंड को गैंग लीडर बनाया गया है। वहीं रामपुर के टांडा मनहरान मोहल्ला निवासी मोहम्मद वसीम, मोहम्मद जुनैद, बेलीपार के क्योन्हरा टोला निवासी सूरज उर्फ राज और मुकेश को सक्रिय गुर्गा बनाया गया है।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि गैंग लीडर रोहित गौड़ अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गोवध और पशु क्रूरता जैसे संगठित अपराध करते हैं। इसे रोकने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर की ओर से अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार किया गया। गैंग लीडर रोहित गौड़ के खिलाफ गोवध व पशु क्रूरता और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।
वहीं, मोहम्मद वसीम के खिलाफ गोवध, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम केस दर्ज हैं। जबकि मोहम्मद जुनैद पर गोवध व पशु क्रूरता, सूरज उर्फ राज पर गोवध, चोरी, लूट, आर्म्स, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट में कई मामले दर्ज हैं। वहीं मुकेश पर गोवध, चोरी, आबकारी अधिनियम और अन्य अपराधों में आरोपी बनाया गया है।