{"_id":"681bb973088e79f0660fc305","slug":"gorakhpur-news-gangster-act-action-against-26-accused-of-seven-police-station-areas-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-927531-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सात थाना क्षेत्र के 26 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सात थाना क्षेत्र के 26 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन
गोरखनाथ में पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर बैठाने वाले गिरोह के सदस्यों पर हुई कार्रवाई
प्रधानमंत्री आवास तथा जीडीए गोरखपुर में भूखंड दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपियों पर भी कार्रवाई
गोरखपुर। एम्स, गोरखनाथ, कोतवाली, पिपराइच सहित सात थानों के 26 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इन आरोपियों पर पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर बैठाने, प्रधानमंत्री आवास व जीडीए में भूखंड दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी व पशु तस्करी का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों का चार्ट तैयार कर कार्रवाई की है।
एम्स पुलिस ने जमीन बैनामा कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रुपये लेकर धोखाधड़ी के आरोप में गैंग लीडर लालगंज निवासी रामलाल पासवान, सदस्य नंदानगर दरगहिया निवासी जगदीश यादव व उसकी पत्नी आशा देवी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। रामलाल पर छह, उसकी पत्नी आशा देवी पर चार व जगदीश यादव पर सात मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में गैंग लीडर खजनी के रामपुर मलौली निवासी अक्षय कुमार मिश्रा व देवरिया जिले के एकौना थाने के छपरा खुर्द निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ अलग-अगल थानों सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं धोखाधड़ी कर रुपया हड़पने के आरोपी पति व पत्नी के विरुद्ध गीडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर हरपुर बुदहट निवासी मनोज यादव व गैंग की सदस्य उसकी पत्नी बबीता यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। मनोज के विरुद्ध सात व बबीता के विरुद्ध पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
हरपुर बुदहट में गोतस्करी के तीन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
हरपुर बुदहट थाने की पुलिस ने गैंग बनाकर गो-तस्करी करने की तीन आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना के बंदीपुर गांव निवासी मो. राशिद उर्फ सादिक, सदस्य आजमगढ़ के मुबारकपुर के पुरुषोत्तमपुर के बाल चंद्र, जीयनपुर थाने नथ्थूपुर कसाई मोहल्ला निवासी आमिर, मिट्ठू उर्फ साजिद व जीयनपुर निवासी नदीम के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
आम जनता को प्रधानमंत्री आवास तथा जीडीए में भूखंड दिलाने के नाम पर रुपये लेने और फर्जी रसीद देकर गबन करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने महाराजगंज के पनियरा निवासी गैंग लीडर देवेंद्र सिंह उर्फ राज सिंह व दो अन्य सदस्य तिवारीपुर थाने के सिधारीपुर निवासी संतोष कुमार व कुशीनगर के हाटा थाने के मिश्रौली के श्यामसुंदर यादव पर कार्रवाई की है।
पुलिस भर्ती में साल्वर बैठाने वाले आरोपियों पर भी कार्रवाई
गोरखनाथ थाने की पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र तैयार कर पुलिस आरक्षी नगरीय पुलिस सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा में साल्वर बैठाने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग लीडर बिहार के कोईलवर थाने के पुराना हरिपुर निवासी धीरेंद्र कुमार, गैंग के सदस्य चिलुआताल थाने केवटलिया के विवेक कुमार, कैंपरियगंज के शिवपुर करमहवां के सोनू यादव व पटना के पालीगंज के खपूरा के विकास कुमार पर कार्रवाई की है।
-- -- -- -
पिपराइच : सात पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
पिपराइच। थानाध्यक्ष पिपराइच पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बुधवार को गैंग सरगना संजीव श्रीवास्तव और उसके सात साथियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। गैंग लीडर शाहपुर के शिवशक्ति नगर कॉलोनी के संजीव श्रीवास्तव, गिरोह के सदस्य राहुल कुमार श्रीवास्तव, शाहपुर के जंगल छत्रधारी निवासी पतरू व झिनकू उर्फ झिनक, गुलरिहा के मोगलहा के रमेश पासवान, गोरखनाथ के हुमायुंपुर के अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, चिलुआताल के सिहोरवा की बिंदु देवी व दीनानाथ त्रिपाठी कार्रवाई की गई है।