फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fruit market buzzes, shopping all day long

Gorakhpur News: फलों का बाजार गुलजार, दिनभर खरीदारी

Sun, 26 Oct 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fruit market buzzes, shopping all day long
छठ पूजा के लिए धर्मशाला ओवर ब्रिज के नीचे लगी फल की दुकानों से खरीददारी करती महिलाएं।
धर्मशाला से असुरन तक बाजार गुलजार, शहर के विभिन्न हिस्सों में भी सजी दुकानें
विज्ञापन


गोरखपुर। छठ महापर्व को लेकर शहर में बाजार गुलजार हो गया है। धर्मशाला से असुरन तक बाजारों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फल आदि की काफी दुकानें लगी हैं जहां शनिवार को भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की।

छठ महापर्व में प्रसाद के रूप में सुपारी, केला, गन्ना, हल्दी, अदरक, सिंघाड़ा व नारियल को प्रमुख रूप से इस्तेमाल किया जाता है। छठ की वजह से बाजार में फलों की मांग बढ़ गई है। बाजार में छठ की पूजन सामग्री अल्ता का पत्ता, सुपारी, साठी का चिउड़ा व चावल सहित कुछ अन्य सामग्री 100 रुपये में मिल रही है। व्यापारियों के अनुसार, छठ को लेकर थोक में फलों का दाम प्रति कैरेट दो सौ से तीन सौ रुपये तक बढ़ गया है।
विज्ञापन

यही वजह है कि फलों के फुटकर दाम में 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का इजाफा हुआ है। असुरन के फल व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि तीन दिनों से यहां दुकान लगाया जा रहा है। इस समय काफी भीड़ हो रही है। वहीं बांस का दउरा, सूपा बेचने वाले व्यापारी चरगांवा के सनी ने बताया कि छठ के समय ही लोग बांस के सूपे की मांग करते हैं। व्यापारी यह सूपा हमसे 50 से 80 रुपये में खरीद कर ले जाते हैं और 100 से 150 रुपये तक बेचते हैं। ऐसे ही बांस का दउरा भी इस समय 50 से 100 रुपये ज्यादा महंगा बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फल का नाम रेट रुपये में

अंगूर -- 150 रुपये का 250 ग्राम
किवी -- 40 रुपये प्रति पीस
सेब -- 120 रुपये किलो
केला -- 200 से 500 रुपये घवद
तरबूज -- 100 रुपये जोड़ा
शरीफा -- 120 रुपये किलो
नारियल -- 60 रुपये पीस
अनार -- 400 रुपये किलो
मौसमी -- 80 रुपये किलो
अनानस -- 60 से 120 रुपये पीस साइज के हिसाब से
संतरा -- 120 रुपये किलो
गन्ना -- 60 से 80 रुपये जोड़ा साइज के हिसाब से
अदरक का पौधा -- 10 रुपये पीस
हल्दी का पौधा -- 10 रुपये पीस
गाजर का पौधा -- 15 रुपये पीस
सिंघाड़ा -- 100 रुपये किलो
ड्रैगन फ्रूट -- 80 रुपये पीस
मेवा -- 15 रुपये पीस
गंजी -- 60 रुपये किलो
अल्ता का पत्ता -- 10 रुपये पीस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed