{"_id":"68e2cfe2b2a4838e1003909a","slug":"gorakhpur-news-from-today-devotees-will-be-immersed-in-vishnu-devotion-for-12-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1092611-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से 12 दिनों तक विष्णु भक्ति में सराबोर रहेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से 12 दिनों तक विष्णु भक्ति में सराबोर रहेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
विष्णु मंदिर असुरन में कलश यात्रा से विष्णु महायज्ञ की होगी शुरुआत
यज्ञ, पुराण पाठ, भागवत कथा व रामलीला में शामिल होंगे श्रद्धालु
गोरखपुर। आज से 12 दिनों तक श्रद्धालु भगवान विष्णु की भक्ति में सराबोर रहेंगे। मानस उत्थान समिति की ओर से असुरन चौक स्थित विष्णु मंदिर में सोमवार से विष्णु महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हो रही है। प्रतिदिन श्रद्धालु यज्ञ में आहुति डालेंगे। पुराण पाठ, भागवत कथा व रामलीला का रसपान व आनंद भी लेंगे।
मानस उत्थान समिति के अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को सुबह 8:30 बजे से हनुमत आह्वान के बाद मंगल कलश यात्रा प्रारंभ होगी। सात अक्तूबर से प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से यज्ञ, हवन एवं शाम पांच बजे से संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। रात 8:30 बजे से प्रतिदिन अयोध्या धाम के मां सरयू आदर्श रामलीला मंडल के सुप्रसिद्ध कलाकारों की ओर से 10 दिवसीय रामलीला का मंचन किया जाएगा। यज्ञ के लिए 21 कुंडीय यज्ञ मंडप निर्माण किया गया है। हरिनाम अखंड संकीर्तन यज्ञ की पूर्णाहुति तक अनवरत चलता रहेगा। चार पुराणों श्रीमद् भागवत पुराण, विष्णु पुराण, शिव पुराण एवं देवी भागवत पुराण का सस्वर पाठ होगा। 17 अक्तूबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सर्वजन दोपहर में भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद वितरण करेंगे।