फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: From education to employment, Gorakhpur is the main center for five crore people of eastern UP

Gorakhpur News: शिक्षा से रोजगार तक पूर्वी यूपी के पांच करोड़ लोगों का प्रमुख केंद्र है गोरखपुर

Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: From education to employment, Gorakhpur is the main center for five crore people of eastern UP
सीएम योगी बोले-जलभराव होने न पाए, नगर निगम अभी से करे तैयारी, गोड़धोइया नाला भी बनेगा टूरिज्म स्पॉट
विज्ञापन




गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गोरखपुर की स्थिति एक नगर पंचायत जैसी रही होगी। विकास यात्रा में अब नगर निगम के स्वरूप में इसकी गिनती प्रदेश के बड़े महानगरों में होती है। आज का गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश के पांच करोड़ लोगों के लिए शिक्षा, चिकित्सा, कारोबार और रोजगार का केंद्र है। अधिकारी ध्यान रखें कि बारिश में जलभराव होने न पाए..।



ये बातें मुख्यमंत्री ने सिविल लाइंस में बने नगरीय सेवा केंद्र और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर के लोकार्पण अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि जब लोगों को नई सुविधाओं से आच्छादित करते हैं तो व्यापारियों के लिए कारोबारी सुगमता व आमजन के लिए जीवन सुगमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर से 16 वार्डों के लोगों को एक ही स्थान पर नगर निगम की सभी जरूरी सुविधाएं मिल जाएंगी तो सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में बुजुर्गों को स्वास्थ्य, अध्ययन और मनोरंजन की भरपूर सहूलियत मिल जाएगी।
विज्ञापन




सीएम योगी ने नगर निगम को मानसून से पहले आगाह भी किया। कहा कि बरसात में कहीं भी जलभराव न होने पाए। इसके लिए नगर निगम अभी से तैयारी शुरू कर दे। सभी नाले-नालियों की सफाई और सिल्ट का निस्तारण समय रहते कर लिया जाए। प्लास्टिक पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू किया जाए। गोड़धोइया नाला परियोजना पूर्ण होते ही जलनिकासी की व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी। यह परियोजना टूरिज्म स्पॉट भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि आज गोरखपुर बदल रहा है। बदलते गोरखपुर से आमजन को जोड़ना होगा। कोई भी बदलाव तभी सफल होता है, जब आमजन उसे आंदोलन के रूप में लेता है। सुविधा कुछ लोगों तक सीमित रहने पर वह सफल नहीं होगी। नई व्यवस्था से जब आमजन जुड़ेगा, तभी स्मार्ट सिटी की मंशा पूरी हो पाएगी।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेहतर सफाई की स्थिति को बनाए रखने के लिए मोहल्ला सफाई समितियां बनाने, सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाने के लिए वेंडिंग जोन बनाने, दिन में स्ट्रीट लाइट न जलने देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसमें नागरिकों को भी अपना दायित्व निभाना होगा।



इस अवसर पर सीएम ने कर संग्रह में नगर निगम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय, सहायक नगर आयुक्त संतोष मिश्रा, अविनाश प्रताप सिंह और कर अधीक्षक बीके लाल को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।



इस अवसर पर सांसद रविकिशन, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, नगर निगम के उप सभापति धर्मदेव चौहान, पार्षद अजय राय आदि मौजूद रहे।



सीएम के विजन से चमक रहा गोरखपुर : रविकिशन



लोकार्पण समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी के विजन से आज गोरखपुर विकास की नई आभा के साथ चमक रहा है। बुजुर्गों के लिए नगर निगम को शानदार डे केयर सेंटर बनाने की प्रेरणा देकर उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों का दिल जीत लिया है। सांसद ने कहा कि सीएम के मार्गदर्शन में बना अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट का अद्भुत संगम है। मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम योगी की प्रेरणा से गोरखपुर नगर निगम तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।




निरीक्षण कर सुविधाओं-सेवाओं की ली जानकारी



अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर (नगरीय सेवा केंद्र) और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों के भवनों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं-सेवाओं की जानकारी ली। अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इसमें उन्नत अग्निशमन प्रणाली, कैफेटेरिया, लिफ्ट और वातानुकूलित सुविधा शामिल है। यह सुविधा गोरखपुर नगर निगम के जोन-3 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के निवासियों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगी। डे केयर सेंटर वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं प्रदान करेगा। इसमें योग हॉल, इनडोर गेम्स, पुस्तकालय, कैफेटेरिया, नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सक परामर्श, फिजियोथेरेपी, जिम और आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed