फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: From DDU campus to residences and hostels, there is a cry for water

Gorakhpur News: डीडीयू कैंपस से लेकर आवासों और छात्रावासों तक पानी के लिए हाहाकार

Wed, 13 Aug 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: From DDU campus to residences and hostels, there is a cry for water
जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप टूटने से 27 घंटे प्रभावित रही जलापूर्ति
विज्ञापन


छात्रों से लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों तक को उठानी पड़ीं दिक्कतें
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से लेकर छात्रावासों और आवासों तक 27 घंटे तक पेयजल से लेकर अन्य इस्तेमाल के लिए पानी का संकट रहा। काफी मशक्कत के बाद मंगलवार की शाम पांच बजे जलापूर्ति बहाल हो सकी।

बताया जा रहा है कि मुंशी कॉलोनी के पास सोमवार को दोपहर दो बजे जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइपलाइन टूट गई। इससे मुंशी कॉलोनी में जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। कॉलोनी में रहने वाले शिक्षकों ने इसकी शिकायत डीडीयू प्रशासन से की। रात में काफी प्रयास के बाद भी इसका समाधान नहीं हो सका। पाइपलाइन टूटने की खबर के बाद सभी मोटर बंद कर दिए गए। इससे कैंपस, प्रशासनिक भवन, छात्रावासों और हीरापुरी कॉलोनी, मुंशी कॉलोनी में जलापूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को सुबह से ही जलापूर्ति को लेकर शिक्षक-छात्र व कर्मचारी शिकायत करने लगे। समय बीतने के साथ ही स्थिति हाहाकारी हो गई। काफी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे पाइपलाइन को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed