फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Friendship scam: A new way of fraud...friendship is getting expensive

फ्रेंडशिप स्कैम : जालसाजी का नया तरीका...दोस्ती पड़ रही महंगी

Mon, 18 Aug 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Friendship scam: A new way of fraud...friendship is getting expensive
लड़कियों से ऑनलाइन दोस्ती कर रहे जालसाज फिर मांग रहे रुपये
विज्ञापन


झांसे में लेने के बाद देते हैं वीडियो वायरल करने की धमकी
गोरखपुर। सोशल मीडिया और चैटिंग एप्स पर तेजी से पांव पसार रहे ''''फ्रेंडशिप स्कैम'''' लड़कियों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं। दोस्ती के नाम पर जालसाज पहले उनका भरोसा जीतते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा कर रुपये ऐंठते हैं। हाल ही में गोला थाना क्षेत्र की युवती ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी कर ली।
साइबर सेल के मुताबिक, जालसाज पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर लड़कियाें को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। बातचीत का सिलसिला बढ़ने पर वे चैटिंग को निजी मोड़ दे देते हैं। कई बार वीडियो कॉल कर आपत्तिजनक बातचीत या निजी वीडियो बनवा लेते हैं। इसके बाद वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग शुरू कर देते हैं। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि यह अपराध ''''भावनाओं और डर'''' का फायदा उठाता है। लोग सामाजिक छवि और इज्जत खोने के डर से चुप रहते हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। गोला थाना क्षेत्र की युवती ने भी भरोसे में आकर वीडियो कॉल की और जालसाजों ने उसे रिकॉर्ड कर लिया। इसी को दिखाकर वह ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन

केस 1
जून 2024 में गोरखनाथ इलाके की युवती से 19 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया था। युवती की फेसबुक पर एक दिन उसकी मुलाकात कथित तौर पर लखनऊ के एक परिवार से हुई। फिर उस घर के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। युवक ने बताया था कि वह लंदन में है। चैटिंग होने के बाद भरोसा बढ़ा तो बोला कि वह शादी करना चाहता है और इसके लिए लंदन से आ रहा है। युवती भी खुश हो गई थी और फिर एक दिन जालसाज युवक का फोन आया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है। छुड़ाने के लिए रुपये मांगे। थोड़ा-थोड़ा करते कई बार 19 लाख रुपये युवती ने भेज दिए। जालसाज अब युवती को फोन कर कहता है कि वह तस्करी करता है, तुम भी उसके गिरोह की सदस्य हो। फंस जाओगी, बचना है तो चार लाख और भेजो। इसके बाद युवती खुद को चंगुल में फंसा पाते हुए एसपी दफ्तर पहुंचकर आपबीती बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2
कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती इंस्टाग्राम पर लंदन के युवक की दोस्ती में फंस गई थी। युवक ने उसे महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर पार्सल डिलीवरी के नाम पर 72 हजार रुपये ठग लिए थे। युवक ने दावा किया था कि उसने 21 अप्रैल को युवती के नाम एक पार्सल भेजा है, जिसमें आईफोन, जेवर आदि हैं। उसी दिन युवती के पास एक कॉल आई। खुद को कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताने वाले शख्स ने डिलीवरी से पहले 72 हजार रुपये मांगे थे। युवती ने जैसे ही रुपये भेजे, उसके बाद एक और कॉल आई। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बता कर हत्या की धमकी दी थी। इसी बीच फिर एक वीडियो भेजा गया जिसमें एक युवती को पुलिस पीटती नजर आ रही थी। वीडियो भेजकर धमकी दी गई कि अगर दो लाख रुपये और नहीं भेजे तो तुम्हारा भी यही अंजाम होगा। काफी देर तक जब यह सिलसिला चलता रहा, तब युवती को खुद के जालसाजी में फंसे होने की जानकारी हुई थी।



साइबर हेल्पलाइन में दर्ज कराएं शिकायत
साइबर एक्सपर्ट उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की ब्लैकमेलिंग से डरने की जरूरत नहीं है। यदि कोई धमकी देता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। रुपये भेजने के बजाए कानूनी कार्रवाई से ही अपराधियों को पकड़ा जा सकता है।


जालसाजी से ऐसे बचें
- सोशल मीडिया पर अजनबियों से बातचीत न करें, खासकर जब वे विदेश में होने का दावा करें।

- कोई गिफ्ट भेजने की बात करे तो सावधान हो जाएं।
- एयरपोर्ट या कस्टम से जुड़ी काॅल पर कभी भी तुरंत रुपये न भेजें।

- अगर कोई खुद को अधिकारी बताए और डराने की कोशिश करे तो सीधे 1930 पर काल करें या नजदीकी थाने में संपर्क करें।

- अपनी निजी जानकारी जैसे आधार, फोटो, बैंक डिटेल किसी को न भेजें।

- सच्चाई छुपाने के बजाए पुलिस से साफ-साफ बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed