फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Friends walking were beaten up, cases were filed from both sides

Gorakhpur News: टहल रहे दोस्तों के साथ मारपीट, दोनों तरफ से केस दर्ज

Thu, 01 May 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Friends walking were beaten up, cases were filed from both sides
शाहपुर थाने में दोनों पक्षों की ओर से दर्ज किया गया केस
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के एल्मुनियम फैक्ट्री रोड पर दोस्तों के साथ टहल रहे युवकों को मनबढ़ों ने ईंट और डंडे से मारकर घायल कर दिया। मारपीट में एक युवक का सिर फट गया। मंगलवार को शाहपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से सात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के कृष्णा नगर प्राइवेट कालोनी निवासी विक्की चौधरी रविवार की रात 10 बजे के करीब अपने दोस्त दीपक पाल, अजीत चौहान और शुभम के साथ टहल रहा था। आरोप है इसी दौरान प्रदीप निषाद अपने दोस्त हिमांशु निषाद और रितेश सिंह के साथ पहुंचा और गाली देने लगा। उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने गाड़ी से डंडा निकाल कर विक्की के सिर पर मार दिया। जबकि दूसरे पक्ष के प्रदीप निषाद ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed