{"_id":"67fabf342aadb3ed7d0d6975","slug":"gorakhpur-news-friend-attacked-with-knife-in-a-dispute-over-drinking-beer-two-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-899535-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीयर पीने के विवाद में दोस्त पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीयर पीने के विवाद में दोस्त पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विश्वनाथपुरम कॉलोनी में खाली प्लाॅट में बैठकर बीयर पी रहे थे दो युवक, हिस्से से अधिक पीने पर हुआ विवाद
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के मोहनापुर पिपरहवा टोला में शुक्रवार रात हिस्से से अधिक बीयर पीने को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। इस पर युवक ने भाई के साथ मिलकर दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी पर परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक है। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर (पिपरहवा टोला) निवासी रमेश उर्फ छोटू निषाद (20) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। रमेश ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। वह एक बेटी का पिता है। उसके परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम वह काम से घर लौटा। थोड़ी देर बाद विश्वनाथपुरम कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट में दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के भोला निषाद ने बीयर खरीदने के लिए रमेश उर्फ छोटू को तीन सौ रुपये दिए। वह बीयर लेकर पहुंचा और दोनों साथ बैठकर पीने लगे। आरोप है कि रमेश उर्फ छोटू ने भोला के हिस्से से अधिक शराब पी ली। भोला ने नाराजगी जताई तो कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद भोला निषाद अपने घर चला गया। रमेश भी घर जाने ही वाला था कि तभी भोला अपने भाई शिवा निषाद के साथ आया और रमेश के पेट और सीने में चाकू से हमला कर दिया।
मुख्य आरोपी की देवरिया से हुई गिरफ्तारी
चाकूबाजी की घटना के बाद मुख्य आरोपी भोला निषाद रात में ही भाग कर बहन के घर देवरिया चला गया था। शनिवार की भोर में पुलिस ने देवरिया स्थित उसकी बहन के घर से भोला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी शिवा निषाद को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कोट-
चाकूबाजी के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भिजवाया जाएगा।
- नीरज कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, शाहपुर