फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraudsters ran away with jewelry on the pretext of polishing it, case registered

Gorakhpur News: जेवर चमकाने के बहाने लेकर भाग गए जालसाज, केस

Wed, 03 Sep 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraudsters ran away with jewelry on the pretext of polishing it, case registered
हरपुर बुदहट। परमेश्वरपुर गांव में सोमवार दोपहर एक महिला को ठगों ने निशाना बना लिया। जेवर चमकाने का झांसा देकर दो जालसाज मंगलसूत्र, नथुनी और कान का झाला लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता खुशबू देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दोपहर में दो युवक उसके दरवाजे पर भीख मांगने पहुंचे। दया दिखाते हुए उसने उन्हें 100 रुपये दे दिए। इसके बाद युवकों ने उसे भरोसा दिलाया कि वे पुराने जेवर को चमकाकर नया बना देंगे। महिला उनकी बातों में आ गई और घर से जेवर ले आई। कुछ देर बाद उनमें से एक युवक ने पानी मांगा। जैसे ही खुशबू देवी अंदर गईं, दोनों जालसाज जेवर लेकर भाग गए। महिला ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसओ मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed