{"_id":"6701da831dc24d3cd40e6634","slug":"gorakhpur-news-fraudsters-cross-rs-1-crore-by-luring-more-profit-by-doing-business-in-another-state-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-706973-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी: शेयर मार्केट में मोटी कमाई का दिया लालच, फंसाए 'शिकार', करोड़ों लेकर फरार; नहीं बची फूटी-कौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी: शेयर मार्केट में मोटी कमाई का दिया लालच, फंसाए 'शिकार', करोड़ों लेकर फरार; नहीं बची फूटी-कौड़ी
Sun, 06 Oct 2024 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:02 AM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में कार्यरत एक सहायक शिक्षक भी शेयर बाजार की ठगी में तीन लाख से अधिक रुपये गंवा दिए। वह शेयर में कभी-कभी रुपये लगाते थे। उनका कहना है कि उनके पास एक मैसेज आया, उसपर क्लिक करने पर वह एक ग्रुप से जुड़ गए। ऐसे ही एक लोग 84 लाख रुपये से अधिक रुपये लगा दिए।
विज्ञापन
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग से घोटाला - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
देश के कई प्रदेशों में व्यापार कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर जालसाजों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की जालसाजी की है। गोरखनाथ, कुनराघाट और गोखपुर विश्वविद्यालय के एक सहायक शिक्षक जालसाजों के शिकार हुए हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पहला मामला गोरखनाथ क्षेत्र का है। गोरखधाम इनक्लेव निवासी मनीष झुनझुनवाला ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जून 2024 में फेसबुक मैसेंजर एवं फेसबुक खाता पर कीर्ति शर्मा नाम की आईडी से एक दोस्ती का मैसेज आया।

Cyber Fraud
- फोटो : FREEPIK
उसने अपने आपको कर्नाटक के मेंगलुरु कादरी के फ्लावर मार्केट का निवासी बताया। इसके 15 दिन बाद उसने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के बाद कॉल किया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि उसका एक लेडीज सैलून है। वह ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का भी काम करती है।
कहा कि ट्रेडिंग और व्यापार करना है तो फिर जुड़ सकते हैं। उसकी बातों में आकर कई बार में 84 लाख 18 हजार 625 रुपये लगा दिए। इसके बाद मेरे व्हाट्सएप ग्रुप को बंद कर दिया गया।
कहा कि ट्रेडिंग और व्यापार करना है तो फिर जुड़ सकते हैं। उसकी बातों में आकर कई बार में 84 लाख 18 हजार 625 रुपये लगा दिए। इसके बाद मेरे व्हाट्सएप ग्रुप को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
KYC Fraud
- फोटो : FREEPIK
दूसरा मामला कुनराघाट का है। यहां रहने वाले तमिलनाडु के जी उतरीय राज के साथ नौ लाख 56 हजार 252 रुपये की ठगी हुई है। साइबर थाने में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। तहरीर देकर उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट का एक विज्ञापन दिखा था।
उसपर जाने के बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया गया। फिर रुपये भेजने के लिए एक अकाउंट नंबर भेजा गया। बताया कि शेयर में रुपये लगाने पर तीन गुना फायदा होता है, जिसके चक्कर में फंसकर अपने रुपये गंवा दिए।
उसपर जाने के बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया गया। फिर रुपये भेजने के लिए एक अकाउंट नंबर भेजा गया। बताया कि शेयर में रुपये लगाने पर तीन गुना फायदा होता है, जिसके चक्कर में फंसकर अपने रुपये गंवा दिए।
Cyber Fraud
- फोटो : FREEPIK
सहायक शिक्षक ने गंवाए रुपये
इसी तरह गोरखपुर विश्वविद्यालय में कार्यरत एक सहायक शिक्षक भी शेयर बाजार की ठगी में तीन लाख से अधिक रुपये गंवा दिए। वह शेयर में कभी-कभी रुपये लगाते थे। उनका कहना है कि उनके पास एक मैसेज आया, उसपर क्लिक करने पर वह एक ग्रुप से जुड़ गए।
काफी दिनों तक उन्होंने उसका इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन फिर एक दिन अचानक उस एप पर बनाए गए शेयर पर रुपये लगा दिए और सभी डूब गए। पीड़ित ने कैंट थाने में शिकायत की।