{"_id":"66ee22177dd6661e5304d9aa","slug":"gorakhpur-news-fraudster-took-3271-lakh-loan-from-banks-in-the-name-of-unknown-woman-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-690886-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कई बैंक से लोन करवा 32.71 लाख रुपये लिए, फोर व्हीलर भी खरीदा- महिला 'अंजान'-केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कई बैंक से लोन करवा 32.71 लाख रुपये लिए, फोर व्हीलर भी खरीदा- महिला 'अंजान'-केस दर्ज
Sat, 21 Sep 2024 07:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:02 AM IST
सार
आरती देवी पत्नी चन्द्रभान ने खोराबार थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि उनके पड़ोस का रहने वाला अशोक पासवान जालसाज किस्म का व्यक्ति है। वह एसके ट्रेडर्स नाम की मेरी दुकान को दिखाकर केनरा बैंक शाखा मिर्जापुर गोरखपुर से आठ लाख रुपये, इंडियन बैंक शाखा आजाद चौक से आठ लाख 15 हजार रुपये सहित अन्य बैंकों से मेरे नाम से लोन स्वीकृत करवाकर भुगतान करा लिया। मेरे नाम पर ही फर्जी तरीके से कार भी खरीद ली।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोरखपुर के खोराबार इलाके में एक महिला के नाम से बिना उसे जानकारी दिए कई बैंकों से 32.71 लाख रुपये व कार लोन का मामला सामने आया है। आरोपों के आधार पर क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अशोक पासवान पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बांसगांव के धर्मपुरा निवासी आरती देवी पत्नी चन्द्रभान ने खोराबार थाने में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस का रहने वाला अशोक पासवान इस समय मिर्जापुर में रहता है। वह जालसाज किस्म का व्यक्ति है।
विज्ञापन
वह एसके ट्रेडर्स नाम की मेरी दुकान को दिखाकर केनरा बैंक शाखा मिर्जापुर गोरखपुर से आठ लाख रुपये, इंडियन बैंक शाखा आजाद चौक से आठ लाख 15 हजार रुपये सहित अन्य बैंकों से मेरे नाम से लोन स्वीकृत करवाकर भुगतान करा लिया।
विज्ञापन
फर्जी तरीके से उसने बैंकों से चेकबुक जारी कराकर मेरे नाम से एक कार भी खरीद ली। सभी बैंकों को मिलाकर कुल 32 लाख 71 हजार पांच सौ रुपये स्वीकृत कराकर भुगतान करा लिया। जब बैंकों से नोटिस मिला तब वहां जाकर लोन के बारे में जानकारी की। अशोक ने अपनी पत्नी ममता के खाते में रुपये स्थानांतरित करवा लिया है।
पीड़िता जब उसके घर पूछताछ करने गई तो वह गाली देने के साथ जान मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। मामले में आरती देवी ने खोराबार थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी। अब पुलिस पूरे प्रकरण में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।