फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraudster made mistake in preparing fake appointment letter

Gorakhpur News: फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने में चूक कर गया जालसाज

Wed, 13 Nov 2024 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraudster made mistake in preparing fake appointment letter
गोरखपुर। सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर से जारी तीनों नियुक्ति पत्रों पर एक ही पत्रांक नंबर डाले गए हैं। जबकि, तीनों को अलग-अलग तारीख में जारी किया गया है। क्योंकि नियुक्ति पत्र में केवल जारी करने वाली तारीख और नियुक्ति पाने वाले का नाम व अस्पताल का नाम ही बदला हुआ है।
विज्ञापन

यही नहीं एक व्यक्ति का पता इलाहाबाद का दर्शाया गया है, जबकि अब इलाहाबाद को प्रयागराज लिखा जा रहा है। जालसाज ने शायद इस पर ध्यान नहीं दिया है। इन्हीं चूक से नियुक्ति के फर्जी होने का अंदेशा हुआ और जब जांच हुई तो जालसाजी पकड़ में आई।
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र में जो नाम-पता दर्ज हैं, वे सभी आसपास के जिलों के ही हैं। केवल एक नाम इलाहाबाद जिले का है। दो नाम तो गोरखपुर जिले के ही हैं। इन लोगों से पूछताछ के बाद इस पूरे फर्जीवाड़े के रहस्य से पर्दा उठेगा। तभी पता लग पाएगा कि नियुक्ति पाने वालों से जालसाज ने इसके लिए कितने रुपये वसूले हैं और कैसे ये लोग उसके झांसे में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी दफ्तर के स्थापना विभाग में कार्य करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि एक ही तैनाती से संबंधित नियुक्ति आम तौर पर एक साथ ही होती है। अगर ये अलग-अलग तारीख में होगी तो सब पर पत्रांक संख्या अलग-अलग हो जाएगी। लेकिन इन तीनों में एक ही पत्रांक संख्या होने मात्र से ही इनकी असलियत पर सवाल उठ जाएगा। पत्र की भाषा एकदम से सरकारी दफ्तरों में प्रयुक्त होने वाली भाषा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed