{"_id":"686acdeeece6e3972e06defa","slug":"gorakhpur-news-fraudster-accused-of-cheating-in-the-name-of-getting-a-job-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-994296-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रखा था 25 हजार का इनाम
क्राइम ब्रांच की एसओजी टीम ने पीपीगंज से दबोचा, भेजा गया जेल
गोरखपुर। एसओजी की टीम ने शनिवार को नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 25 हजार इनामी जालसाज आनंद कुमार वर्मा को बिहार के बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया। पीपीगंज थाने में जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद वह एक वर्ष से वह भागा हुआ था।
रविवार सुबह एसओजी ने उसे पीपीगंज थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मूलरूप से बलिया के अशोक नगर निवासी आनंद वर्मा के खिलाफ वर्ष 2023 में पीपीगंज के वार्ड नंबर 19 निवासी समीर अंसारी ने नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होते ही आरोपी भाग गया और बिहार के बक्सर में छिपकर रहने लगा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की तलाश में जुटी एसओजी की टीम ने शनिवार रात उसे बक्सर से गिरफ्तार कर लिया। पीपीगंज पुलिस ने रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।