{"_id":"68eeab0b18e7e386fd0a5fc4","slug":"gorakhpur-news-fraud-worth-crores-in-the-name-of-providing-jobs-in-haryana-youth-from-sahajanwan-also-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1103261-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हरियाणा में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की जालसाजी, सहजनवां का युवक भी आरोपी- टीम ने दी 'ज्वाइंट दबिश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हरियाणा में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की जालसाजी, सहजनवां का युवक भी आरोपी- टीम ने दी 'ज्वाइंट दबिश'
Wed, 15 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:26 AM IST
सार
सहजनवां थाना क्षेत्र के पाली ब्लॉक के एक गांव का निवासी निरंजन कुछ वर्ष पहले रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था। वहां उसने कई लोगों को विभिन्न फैक्ट्रियों में काम दिलाने का आश्वासन दिया और कंपनी की ओर से मिलने वाले भुगतान को खुद हड़प लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
हरियाणा में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। मामले में सहजनवां थाना क्षेत्र के एक युवक निरंजन का नाम भी शामिल है। सोमवार की देर रात हरियाणा पुलिस की टीम सहजनवां पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के पाली ब्लॉक के एक गांव का निवासी निरंजन कुछ वर्ष पहले रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था। वहां उसने कई लोगों को विभिन्न फैक्ट्रियों में काम दिलाने का आश्वासन दिया और कंपनी की ओर से मिलने वाले भुगतान को खुद हड़प लिया।
विज्ञापन
बाद में कई पीड़ितों ने हरियाणा में इस जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पकड़े गए कुछ आरोपियों ने सहजनवां के युवक का नाम उजागर किया, जिसके बाद उसकी तलाश में हरियाणा पुलिस की टीम सोमवार रात गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि हरियाणा में दर्ज जालसाजी के एक केस में वहां की पुलिस युवक को गिरफ्तार करने आई थी। दबिश के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला, जिसके बाद टीम लौट गई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।