फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraud with women in the name of giving PM housing check

Gorakhpur News: पीएम आवास का चेक देने के नाम पर महिलाओं के साथ जालसाजी

Thu, 29 May 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraud with women in the name of giving PM housing check
पिपराइच कस्बे का मामला, बाइक सवार दो युवकों ने दो महिलाओं से लिए रुपये और गहने
विज्ञापन

तीसरी महिला से की कोशिश, बेटे को बुलाने पर भाग गए उचक्के
पिपराइच। पिपराइच इलाके में बुधवार को तीन महिलाओं के साथ पीएम आवास योजना का चेक देने के नाम पर जालसाजी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने दो महिलाओं से चेक देने के नाम पर नकद व गहने ले लिए। जबकि तीसरी महिला ठगी की कोशिश में बच गई। पिपराइच पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिलाओं ने बताया कि बाइक सवार दो उचक्के उनके घर पहुंचकर पीएम आवास का चेक देने के नाम पर कमिशन के रूप में जेवर और नकदी लेकर भाग गए। चेक जमा करने के लिए एक पीड़िता बैंक गई तो वहां पता चला कि फर्जी है।
विज्ञापन

पहला मामला नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के बड़ा गांव का बताया जा रहा है। यहां की गायत्री देवी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि सफेद शर्ट पहने दो युवक बाइक से उसके घर पहुंचे। वे उसका नाम लेकर बुलाए और कहा कि आपके नाम से पीएम आवास का 3.40 लाख रुपये आ गया है। वह चेक देने के लिए आए हैं। इसके बाद दोनों ने 25 हजार रुपये कमीशन मांगा। इस पर उन्होंने कहा कि सिर्फ छह हजार रुपये पास में हैं। दोनों ने कहा कि इससे काम नहीं चलेगा। फिर उसने मंगलसूत्र व कान की बाली लाकर दे दिया। इसके बाद दोनों चेक देकर चले गए। गायत्री ने बताया कि चेक मिलने के बाद वह घरवालों को बताकर एसबीआई में जमा करने के लिए गई। वहां के कर्मचारियों ने बताया कि चेक पूरी तरह से फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना गांव के ही शनिचरी चौहान साथ हुई। शनिचरी का कहना है एक युवक बाइक से आया। पीएम आवास योजना का चेक लेने को कहा। बातों में फंसा कर कहा कि आपके बेटे ले भटहट बुलाया है। वहां एक सोनार की दुकान पर ले गया। चेक के खर्च के नाम पर मंगल सूत्र, पायल, कान का जेवर बिकवाकर रुपये ले लिए। इसके बाद सिधावल छोड़कर भाग गया
तीसरी घटना गुलाबी देवी के साथ हुई है। यहां बाइक से पहुंचे युवकों ने चेक के बदले सात हजार रुपये की मांग की। गुलाबी देवी ने युवकों से कहा कि पहले ही रुपये दे चुकी हूं। इसके बाद बेटे को बुलाया तो बाइक सवार युवक भाग गए।

पिपराइच थाने के दरोगा श्रेयांश राय ने बताया कि एक महिला की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच चल रही है। वहीं नगर पंचायत पिपराइच के ईओ संजय सरोज ने कहा कि पीएम आवास योजना की जांच के लिए एसडीएम सदर के यहां से एक कमेटी बनाई गई है। जांच के बाद आवास के रुपये लाभार्थी के खाते में सीधे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed