फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Fraud on the pretext of investing in a trading company, the fraudster fled with crores of rupees

Gorakhpur News: ट्रेडिंग कंपनी में निवेश का झांसा देकर ठगी, करोड़ों रुपये लेकर भागा जालसाज

Sun, 22 Jun 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 01:21 AM IST
सार

सिंघड़िया इलाके के श्रीराम सिटी में आरोपी युवक ने ऑफिस खोला था। वहीं, सिंघड़िया गैस गोदाम गली में एक शोरूम भी था। पीड़ित राम सिंह बेदी ने आरोप लगाया कि जुलाई 2024 में युवक ने यहां कंपनी शुरू की। उसने ट्रेडिंग में 15 प्रतिशत हर महीने रिटर्न का लालच दिया था।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Fraud on the pretext of investing in a trading company, the fraudster fled with crores of rupees
ठगी के शिकार लोग प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करने के बाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिंघड़िया इलाके में फर्जी ट्रेडिंग कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। करीब 50 लोगों से रुपये लेने के बाद कंपनी मालिक ऑफिस बंद कर भाग गया है। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ितों ने एसपी सिटी से गुहार लगाई। एसपी सिटी के निर्देश पर कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिंघड़िया इलाके के श्रीराम सिटी में आरोपी युवक ने ऑफिस खोला था। वहीं, सिंघड़िया गैस गोदाम गली में एक शोरूम भी था। पीड़ित राम सिंह बेदी ने आरोप लगाया कि जुलाई 2024 में युवक ने यहां कंपनी शुरू की। उसने ट्रेडिंग में 15 प्रतिशत हर महीने रिटर्न का लालच दिया था।
विज्ञापन


साथ ही साढ़े 13 महीने में रुपये डबल होने की बात कही थी। शुरू के दो-तीन महीने उसने भरोसा जीतने के लिए रुपये भी दिए। भरोसा बढ़ा तो लोन लेकर और रुपये निवेश कर दिए। बताया कि अब तक कुल 25 लाख रुपये कंपनी में लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पिछले कुछ माह से रिटर्न आना बंद हो गया था। आरोपी ने अपना माेबाइल नंबर बंद कर लिया और कार्यालय पर ताला लगाकर भाग गया।

पीड़ित संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि जीवनभर की जमा-पूंजी (15 लाख) ट्रेडिंग कंपनी में लगा दी। कुछ महीनों तक वह रकम देता रहा और इसी को देखकर कुछ नए लोगों ने भी निवेश कर दिया। मीना सिंह ने नौ लाख, संदीप श्रीवास्तव ने छह लाख, व्यास करण ने एक लाख, राजकुमार ने 10.50 लाख, राजबहादुर यादव ने 5.10 लाख, बलराम ने दो लाख समेत करीब 50 लोगों ने निवेश किया था।

बिहार का रहने वाला है आरोपी
ठगी के शिकार लोगों का कहना है कि आरोपी युवक बिहार के सिवान का मूल निवासी है। उसने अपने आधार कार्ड में पता बदलवा लिया था। खुद को गोरखपुर का बताकर उसने लोगों का भरोसा जीता। इसके बाद उनसे रुपये निवेश करवाए।


व्यापारी वर्ग को बनाया निशाना
आरोपी ने सबसे अधिक व्यापारियों को ठगी का शिकार बनाया है। ये वे व्यापारी हैं, जो मोहल्ले में दुकान खोलकर अपना जीवनयापन करते हैं। नौकरीपेशा वाले बहुत कम लोग इसका शिकार हुए। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed