फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraud of Rs 10 lakh in the name of investment in a trading company

Gorakhpur News: ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर 10 लाख की जालसाजी

Mon, 21 Jul 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraud of Rs 10 lakh in the name of investment in a trading company
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, दंपती पर केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर इलाके के एक युवक और उसके दोस्त के साथ ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम 10 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने कोतवाली पुलिस ने इलाके के सुनील सिंह और उनकी पत्नी बीना सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पादरी बाजार, हनुमंत नगर के रहने वाले जयकिशन सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सनड्राॅपशिप रीसेलर प्रा.लि. नामक एक कंपनी में उन्होंने 10 लाख रुपये का निवेश किया था। कंपनी के डायरेक्टर कोतवाली के पुर्दिलपुर निवासी सुनील सिंह और उनकी पत्नी बीना सिंह ने मुनाफे का लालच देकर उसका और उसके दोस्त अजय कुमार वर्मा से 10 लाख निवेश करा लिया। शुरुआत में मुनाफा हुआ तो विश्वास बढ़ा। बाद में बीना सिंह और सुनील सिंह ने रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि रुपये वापस लेने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो सुनील सिंह ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पता चला कि सुनील सिंह व उनकी पत्नी बीना सिंह ने काफी लोगों का धन कंपनी में निवेश कराया है। जय किशन ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने करोड़ों का गबन किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed