फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraud of 40 lakhs in the name of sending abroad, case filed against seven including a couple

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी, दंपती समेत सात पर केस

Sat, 30 Aug 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraud of 40 lakhs in the name of sending abroad, case filed against seven including a couple
व्हाट्सएप पर भेजा फर्जी वीजा और टिकट, एयरपोर्ट पहुंचने पर हुई जानकारी
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर 36 लोगों से 40 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर एम्स थाना पुलिस ने दिल्ली के मालवीयनगर खिड़की गांव निवासी अंबिका सिंह, उनकी पत्नी रीता सिंह और पांच से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक्स थानाक्षेत्र के बेलवा खुर्द निवासी गनेश सिंह ने बताया कि अंबिका सिंह से पहले से पहचान थी। 2024 में अंबिका सिंह ने कहा कि विदेश में इस समय मजदूरों की काफी जरूरत है और किसी को जरूरत हो तो उनसे संपर्क करें। इसके बाद गनेश सिंह और अन्य युवकों ने उनसे संपर्क किया। गनेश सिंह ने बताया कि कुल 36 युवकों ने मिलकर 40 लाख रुपये अंबिका सिंह और उनके साथियों को दिए। इसमें से 29 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए और बाकी नकद दिए गए। अंबिका सिंह और उनके साथ मौजूद लोग युवकों को यह आश्वासन दे रहे थे कि नौकरी आसानी से लगवा देंगे। लेकिन रुपये देने के बाद भी किसी को नौकरी नहीं मिली और आरोपी दंपती अपने साथियों समेत भाग गए। पीड़ित ने बताया कि जानकारी के बाद जब उन्होंने अंबिका सिंह से रुपये की मांग की तो उसने अपनी पत्नी को सामने कर फर्जी केस दर्ज कराने की बात कही। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एम्स थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की जा रही है। इसके अलावा ठगी के शिकार सभी 36 पीड़ितों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--
युवकों को विदेश भेजने पर मिलता था कमीशन
गनेश सिंह ने बताया कि जालसाज दंपती ने युवक को विदेश भेजने के एवज में कमीशन देने की बात कही थी। लालच में आकर उन्होंने कई लड़कों को दंपती के जरिये बाहर भिजवाया। तब कोई शिकायत नहीं आई। कमीशन भी अच्छा मिला। झांसे में आने पर उन्होंने 2023 में करीब 36 लड़कों को विदेश भेजने के लिए कहा। इसके एवज में रुपये भी दे दिए, लेकिन तय समय पर वीजा नहीं दिया। दबाव बनाने पर दंपती ने लड़कों को फर्जी वीजा देकर वापस कर दिया। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे। आरोपी ने उस दौरान झांसे में लेने के लिए जालसाज दंपती ने लड़कों को व्हाट्सएप पर टिकट और वीजा देकर फ्लाइट के लिए बुलाया। इसके बाद लड़कों का पासपोर्ट वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed