{"_id":"6834c1cb10262555790b264b","slug":"gorakhpur-news-fraud-of-145-lakhs-in-the-name-of-getting-land-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-950180-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर साढ़े 14 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर साढ़े 14 लाख की ठगी
Tue, 27 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 27 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
एम्स के नंदानगर का मामला, पैसा लेने के बाद टाल मटोल करता था आरोपी, केस दर्ज
गोरखपुर। जमीन दिलाने के नाम पर एम्स के नंदानगर निवासी सायरा बानो को एक जालसाज ने ठगी का शिकार बना लिया। जालसाज ने महिला से साढ़े 14 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद न ही जमीन दिलवाया और न ही पैसे वापस कराए। पीड़िता ने जताई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया है।
नंदानगर निवासी सायरा बानो पत्नी मो. इमरान ने गोरखनाथ क्षेत्र के हसन उर्फ टीपू पुत्र हनीफ कुरैशी को जमीन दिलाने के नाम पर उसके खाते में विभिन्न तिथियों में 14 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद वह टालमटोल कर गुमराह करने लगा। न जमीन दिलाया और न ही पैसा लौटाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। एम्स पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।