फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Fraud in the name of getting land, case registered against teacher

Gorakhpur News: शिक्षक ने की जालसाजी, पहले रुपये लिए- फिर फोन उठाना बंद कर दिया; आखिर क्या है पूरा मामला

Tue, 01 Apr 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 12:55 AM IST
सार

दिव्य नगर कालोनी में रहने वाले संजय सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं और घर बनाने के लिए भूमि तलाश रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात भगत चौराहा पर रहने वाले अमृत राय से हुई, जो सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं और प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  Fraud in the name of getting land, case registered against teacher
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले शिक्षक के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित संजय सिंह ने एसएसपी से शिकायत कर आरोप लगाया था कि शिक्षक अमृत राय ने 1500 वर्गफीट भूमि दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ले लिए और बाद में बैनामा करने से इन्कार कर दिया। केस दर्ज करके कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दिव्य नगर कालोनी में रहने वाले संजय सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं और घर बनाने के लिए भूमि तलाश रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात भगत चौराहा पर रहने वाले अमृत राय से हुई, जो सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं और प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने संजय को ताल कंदला में प्लाटिंग की जानकारी दी और 1500 वर्गफीट भूमि दिलाने का आश्वासन दिया। अमृत राय की बातों पर भरोसा कर संजय ने अक्तूबर 2024 में आठ लाख रुपये का भुगतान किया, जिसमें 4.50 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए और बाकी नकद दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक ने एक माह के भीतर बैनामा कराने का वादा किया, लेकिन तय समय बीतने के बाद वह बहाने बनाने लगे और फोन उठाना बंद कर दिया। भूमि की स्थिति जानने के लिए वह ताल कंदला पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि जिस प्लॉट की बात की जा रही थी, वह किसी और व्यक्ति का है। उसका अमृत राय से कोई संबंध नहीं है।


15 दिसंबर 2024 को जब संजय की अमृत राय से मुलाकात हुई, तो उन्होंने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed