फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraud: First won 40 rupees, got trapped in greed and lost 7.62 lakh rupees

जालसाजी : पहले 40 रुपये जीते, लालच में फंसकर गंवाए 7.62 लाख रुपये

Mon, 26 May 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraud: First won 40 rupees, got trapped in greed and lost 7.62 lakh rupees
पीड़ित विवेक यादव ने साइबर अपराध थाना में दर्ज कराया केस
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर आया था मैसेज, गूगल मैप पर रिव्यू देकर जालसाज ने रुपये देने का दिया लालच
गोरखपुर। ऑनलाइन जालसाजी में फंसकर एक युवक ने 7.63 लाख रुपये गंवा दिया है। गूगल मैप पर रिव्यू देने के बदले पहली बार उसने 40 रुपये जीते और फिर कई बार में रुपये लगाकर जालसाजी का शिकार हो गया। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज के खजुरी पांडेय गांव निवासी विवेक यादव ने पुलिस को बताया कि 15 मई 2025 को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। गूगल मैप पर रिव्यू का विकल्प था, जिसके बाद 40 रुपये खाते में आ गए। फिर एक लिंक आया और उसने पांच हजार रुपये की मांग की। जालसाज ने बोला कि इसके बाद रकम बढ़ाकर मिलेगी। झांसे में आकर युवक ने रुपये जमा कर दिया। फिर लिंक आया और यही बातें दोहराई गई। इस बार एक लाख 19 हजार रुपये लगा दिया। इसी तरह से कई लिंक और आए और 3,23,850 रुपये मांग की गई। कहा गया कि यह अंतिम अमाउंट है, नहीं दिए तो खाता भी सीज हो जाएगा। फिर कई लिंक आए और कई बार में खाते से सात लाख 62 हजार 750 रुपये कट गए। इसके बाद और राशि मांगी जा रही थी, तब ठगी का अहसास होने पर पहले ऑनलाइन शिकायत की और फिर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


-----
सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर आए अंजान लिंक पा ना करें क्लिक
एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर अंजान लिंक से आए ऑफर को कभी स्वीकार नहीं करना चाहिए। घर बैठे कम रकम लगाकर अधिक रुपये कमाने का लालच देकर साइबर ठग जालसाजी करते हैं। जब भी ऐसा ऑफर आए, उसकी शिकायत करें और उस नंबर को ब्लॉक कर दें। जागरूकता ही ऑनलाइन जालसाजी से बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed