फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fourth line from Kusamhi to Kopa Samhota and Y connection rail line will be built in Sitapur

Gorakhpur News: कुसम्हीं से कोपा सम्होता चौथी लाइन और सीतापुर में बनेगा वाई कनेक्शन रेल लाइन

Tue, 14 Oct 2025 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fourth line from Kusamhi to Kopa Samhota and Y connection rail line will be built in Sitapur
रेलवे बोर्ड ने दोनों रेलवे लाइनों के सर्वे के लिए दिए हैं 5.63 करोड़ रुपये
विज्ञापन

गोरखपुर। कुसम्हीं स्टेशन से कोपा सम्होता (बिहार) के बीच (157.37) किमी लंबी चौथी रेल लाइन और सीतापुर सिटी से बहराइच (99 किमी) नई वाई कनेक्शन के लिए रेलवे बोर्ड ने फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने दोनों कार्य के लिए 5.63 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया है। रेल प्रशासन ने सर्वे का काम शुरू करा दिया है।

बाराबंकी से छपरा तक चौथी लाइन बिछाने के लिए विभिन्न रेल खंडों में सर्वे का काम चल रहा है। इसी क्रम में कुसम्हीं स्टेशन से देवरिया, भटनी, सिवान के रास्ते कोपा सम्होता तक चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए अब फाइनल लोकेशन सर्वे होगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने तीन करोड़ 15 लाख जारी किए हैं। चौथी रेल लाइन बिछने के बाद ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी और मालगाड़ी के लिए अलग एक रेल लाइन मिल जाएगी। ट्रेनों को सिग्नल के अभाव में आउटर पर खड़ा नहीं करना पड़ेगा। इसी तरह लखनऊ मंडल के सीतापुर सिटी (उत्तर रेलवे) से बहराइच के बीच नई रेल लाइन और सीतापुर जंक्शन से वाई कनेक्शन लाइन के लिए सर्वे को 2.48 करोड़ रुपये मिले हैं। फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार किया जाएगा। इसके बनने से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी ही ट्रेनों का संचलन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


बाराबंकी से छपरा तक चौथी लाइन बिछाने के लिए विभिन्न रेल खंडों में सर्वे का काम चल रहा है। इसी क्रम में कुसम्हीं स्टेशन से देवरिया, भटनी, सिवान के रास्ते कोपा सम्होता तक चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए अब फाइनल लोकेशन सर्वे होगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने तीन करोड़ 15 लाख जारी किए हैं। चौथी रेल लाइन बिछने के बाद ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी और मालगाड़ी के लिए अलग एक रेल लाइन मिल जाएगी। ट्रेनों को सिग्नल के अभाव में आउटर पर खड़ा नहीं करना पड़ेगा। इसी तरह लखनऊ मंडल के सीतापुर सिटी (उत्तर रेलवे) से बहराइच के बीच नई रेल लाइन और सीतापुर जंक्शन से वाई कनेक्शन लाइन के लिए सर्वे को 2.48 करोड़ रुपये मिले हैं। फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार किया जाएगा। इसके बनने से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। साथ ही ट्रेनों का संचलन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed