फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Four women of auto lifter gang arrested by police

Gorakhpur News: ऑटो लिफ्टर गैंग की चार महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ीं

Sat, 13 Sep 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Four women of auto lifter gang arrested by police
ऑटो में बैठी महिलाओं को बातों में उलझा उड़ा देती थीं गहने, पुलिस आज कर सकती है पर्दाफाश
विज्ञापन

गैंग की धरपकड़ के लिए सादे कपड़ों में ऑटो में घूम रही थीं महिला कांस्टेबल
गोरखपुर। शहर में सक्रिय ऑटो लिफ्टर गैंग की चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुछ जेवर बरामद कर गिरोह में शामिल अन्य की तलाश में जुटी है। लगातार बढ़ रही घटना के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चला कर चार आरोपी महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस आज पर्दाफाश कर सकती है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं का सक्रिय गिरोह है। जो शहर में घूम-घूम कर ऑटो में बैठकर महिला यात्रियों के साथ बातचीत करती थीं। बातचीत के दौरान वे यात्रियों को अपने जाल में फंसाती और मौका पाते ही उनकी अंगूठी, चेन, कंगन उड़ा देती थीं। आरोपी महिलाएं बेहद सौम्य दिखती थीं, इसलिए कोई भी शंका नहीं करता था।
विज्ञापन

शहर में ऑटो लिफ्टिंग की बढ़ रही घटनाओं के देखते हुए एसएसपी राज करन नय्यर के आदेश पर पुलिस ने एक रणनीति के तहत विशेष अभियान चलाया। इसमें ऑटो लिफ्टर गैंग की धरपकड़ के लिए महिला कांस्टेबल सादे कपड़ों में ऑटो में बैठकर घूम रही थीं। उन्होंने गुप्त रूप से अपनी नजर रखी और जैसे ही दो महिलाओं ने चोरी की कोशिश की वह पकड़ ली गईं। पकड़ी गई महिलाओं की निशानदेही पर दो अन्य महिला साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गईं। पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी महिलाएं शहर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थीं और कई महीनों से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रही थीं। पुलिस शनिवार को मामले का पर्दाफाश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
ऑटो लिफ्टर गिरोह की कुछ महिलाएं पकड़ी गई हैं। उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य शामिल लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed