फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Four teenage girls drowned while bathing in Rapti river, fishermen rescued one

Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहाते समय डूबीं चार किशोरियां, मछुआरों ने एक को बचाया

Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Four teenage girls drowned while bathing in Rapti river, fishermen rescued one
कैंपियरगंज के मिरहिरिया गांव की चार किशोरियां एक साथ नहा रहीं थीं
विज्ञापन

एसडीआरएफ की टीम तीन किशोरियों की कर रहा तलाश, कोनी गांव के पास नदी किनारे जुटी भीड़
कैंपियरगंज। इलाके के मिरिहिरिया गांव की दो सगी और दो चचेरी बहन समेत चार किशोरियां राप्ती नदी में नहाते समय डूब गई। एक को मछुआरों ने बचा लिया, तीन किशोरियां नदी में लापता हो गईं। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के मिरिहिरिया गांव के पास राप्ती नदी में मंगलवार अपराह्न तीन बजे पांच चचेरी बहन एक दुधमुंहे बच्चे के साथ नहाने गई थीं। आफरीन (16), साबरीन (14), नाजिया (12) और सकीना (25) एक साथ नहा रही थीं। नजरिन (13) दो वर्ष के बच्चे को लेकर नदी के किनारे बैठी हुई थीं। घटना की चश्मदीद नजरिन ने बताया कि उसकी दो सगी बहनें और चचेरी दो बहनें एक साथ नहा रही थीं। अचानक से चारों गहरे पानी में डूबने लगी। उन्हें देखकर बचाने के लिए शोर मचाने लगी। कोनी गांव के किनारे मछली पकड़ रहे लोग नाव से आए और सकीना को बचाकर बाहर निकाले, अन्य को बचाने के लिए जा ही रहे थे कि अन्य तीनों बहन लापता हो गईं। नदी में डूबने की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नदी में डूबी किशोरियों की तलाश करा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed