फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Four lane work started on Harbor Bandh... Encroachments removed

Gorakhpur News: हार्बर्ट बंधे पर शुरू हुआ फोरलेन का काम... हटाए गए अतिक्रमण

Fri, 29 Nov 2024 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Four lane work started on Harbor Bandh... Encroachments removed
गोरखपुर। राजघाट से हार्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़ तक बनने वाले फोरलेन का निर्माण शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने निर्माण शुरू करने के लिए राजघाट की तरफ और डोमिनगढ़ की तरफ सरकारी जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क चौड़ीकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले चरण में डूब क्षेत्र में चौड़ीकरण के लिए काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


राजघाट से हार्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़ तक करीब 4.2 किलोमीटर और माधोपुर बंधा होते हुए महेसरा ताल पुल तक करीब 6 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। सर्वे के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने राजघाट हार्बर्ट बंधा पर शुरुआत में ही सड़क के किनारे जमीन पर अवैध कब्जा कर लोग झुग्गी झोपड़ी में रह रहे थे। पीडब्ल्यूडी की टीम ने उसे खाली करवा दिया है। इसके साथ ही डोमिनगढ़ की तरफ भी डूब क्षेत्र की ओर झुग्गी झोपड़ी डालकर लोग रह रहे थे। उनको भी खाली करा दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के बाद पीडब्ल्यूडी ने दोनों तरफ से काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

-----
करीब पांच मीटर घटाई गई है सड़क की चौड़ाई
हार्बर्ट बंधा से डोमिनगढ़ होते हुए माधोपुर-महेसरा ताल पुल तक पहले यह सड़क 29 मीटर चौड़ी बननी थी। लेकिन, मुख्यमंत्री के पहल पर पीडब्ल्यूडी ने करीब पांच मीटर सड़क की चौड़ाई कम कर दी है। अब हार्बर्ट से डोमिनगढ़ तक सड़क 24 मीटर और माधोपुर बंधा से महेसरा ताल पुल तक की सड़क 25 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। सड़क की चौड़ाई घटाने से पहले बीच का डिवाइडर दो मीटर चौड़ा रखा गया था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा डक्ट व नाला की चौड़ाई को भी कम कर दिया गया है। सड़क की चौड़ाई 9-9 मीटर ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

वर्जन...
राजघाट हार्बर्ट बंधा से डोमिनगढ़ तक बनने वाले फोरलेन का काम शुरू करा दिया गया है। सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा कर रह रहे लोगों को हटाया गया है। सड़क का निर्माण राजघाट हार्बर्ट बंधा व डोमिनगढ़ दोनों तरफ से शुरू कराया गया है।


- अरविंद सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed