फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Four injured in a fight over foiling

Gorakhpur News: पन्नी लगाने के विवाद में मारपीट, चार घायल

Mon, 22 Sep 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Four injured in a fight over foiling
गोला। कस्बा के मेन चौक पर दुकानों में पन्नी लगाने के विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल गोपी चंद गुप्त और राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मेन चौक में नरसिंह नारायण मंदिर के नीचे वार्ड-19 निवासी गोपी चंद गुप्त की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और वार्ड 17 निवासी राजकुमार की ताला व चाबी की दुकान है। आरोप है कि राजकुमार अपनी दुकान के ऊपर पन्नी लगाने लगे, जिससे गोपी की दुकान ढक रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि गोपी के सिर और चेहरे पर चोट लगी, जबकि राजकुमार, प्रमोद और राहुल भी घायल हुए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल राहुल शुक्ल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed