{"_id":"6897a531ddd1cc826e0fc89f","slug":"gorakhpur-news-four-daughters-of-barhalganj-tied-rakhi-to-his-excellency-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1032209-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बड़हलगंज की चार बेटियों ने बांधी महामहिम को राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बड़हलगंज की चार बेटियों ने बांधी महामहिम को राखी
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज, बरहलगंज की छात्राओं ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी
रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ था कार्यक्रम
गोरखपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज, बड़हलगंज की चार छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधी और आशीर्वाद लिया। चारों छात्राओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलावा मिला था।
विद्यालय की प्रबंधक सरोज शाही और प्रिंसिपल विभा यादव ने बताया कि 12वीं में पढ़ने वाली शीतल व प्रीति, 11वीं में पढ़ने वाली अंशिका और कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली कविता का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया था। छात्राओं का चयन उनके शैक्षिक प्रदर्शन, अनुशासन और सांस्कृतिक सहभागिता के आधार पर किया गया था। शनिवार को हुए कार्यक्रम के दौरान महामहिम ने बच्चियों के इस प्रेम और विश्वास को सराहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने छात्राओं से यह भी आग्रह किया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका प्रणिता सिंह और कार्यालय सहायक अनिल यादव भी उपस्थित रहे।