फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Former King of Nepal Gyanendra Shah paid obeisance at Gorakshpeeth.

Gorakhpur News: नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने गोरक्षपीठ में टेका मत्था

Sat, 01 Feb 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Former King of Nepal Gyanendra Shah paid obeisance at Gorakshpeeth.
गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन पूजन, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन


गोरखपुर। निजी यात्रा पर गोरखपुर आए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए नेपाल के पूर्व नरेश बृहस्पतिवार रात ही गोरखपुर आ गए थे। शुक्रवार को शाम चार बजे वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु गोरक्षनाथ का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद नेपाल के पूर्व नरेश आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वे अयोध्या और इसके बाद प्रयागराज भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed