{"_id":"67535a89a0ea3378210f71b8","slug":"gorakhpur-news-forgery-in-madhya-pradesh-in-the-name-of-kalyan-magazine-of-geeta-press-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-770364-2024-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों का धंधा: गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के नाम पर MP में जालसाजी- जानिए कौन सी पर्ची काट फैला रहे अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजों का धंधा: गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के नाम पर MP में जालसाजी- जानिए कौन सी पर्ची काट फैला रहे अफवाह
Sat, 07 Dec 2024 10:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:40 AM IST
सार
ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की दुकान में एक जालसाज फर्जी तरीके से गीता प्रेस की रसीद छपवाकर उसके जरिये कल्याण पत्रिका का वार्षिक सदस्य बनने के नाम पर 300 रुपये शुल्क ले रहा था। जबकि, गीता प्रेस अपने किसी बुक डिपो पर ही रजिस्ट्रेशन करता है, किसी के घर या दुकान पर जाकर रसीद नहीं काटता है।
विज्ञापन
गीता प्रेस
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
गीता प्रेस की चर्चित कल्याण पत्रिका के नाम पर मध्य प्रदेश में जालसाजी का मामला सामने आया है। गीता प्रेस के ट्रस्टी का आरोप है कि मध्य प्रदेश में गीता प्रेस का नाम बताकर कल्याण पत्रिका का वार्षिक सदस्य बनने के लिए 300 रुपये की रसीद काटी जा रही है, जो पूरी तरीके से फर्जी है। वहां से एक व्यक्ति ने कॉल कर इसकी जानकारी दी है। इस सूचना के बाद गीता प्रेस ट्रस्ट की तरफ से साइबर सेल और मध्य प्रदेश के डीजीपी से शिकायत की गई है।
ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की दुकान में एक जालसाज फर्जी तरीके से गीता प्रेस की रसीद छपवाकर उसके जरिये कल्याण पत्रिका का वार्षिक सदस्य बनने के नाम पर 300 रुपये शुल्क ले रहा था। जबकि, गीता प्रेस अपने किसी बुक डिपो पर ही रजिस्ट्रेशन करता है, किसी के घर या दुकान पर जाकर रसीद नहीं काटता है।
रसीद में गोरखपुर का पता, मध्य प्रदेश का पिन कोड
शिकायतकर्ता ने कॉल कर बताया कि उसे जो रसीद मिली है, उसमें गोरखपुर का पता और पिन कोड मध्य प्रदेश का दिया गया है। उसने एक वीडियो भेजा है, जिसमें जालसाज रसीद काटते हुए दिख रहा है। ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता केवल 300 रुपये है और इसके लिए किसी एजेंट की नियुक्ति नहीं की गई है। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने भी फोटो और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर सेल की टीम जांच पड़ताल कर रही है। साक्ष्य के आधार पर जो भी दोषी होगा, उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी