फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Forestry University Act ready

Gorakhpur News: वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम तैयार

Tue, 11 Mar 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Forestry University Act ready
गोरखपुर। कैंपियरगंज के भौरावासी में बनने वाले प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय के अधिनियम का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। वन विभाग ने इसे स्वीकृति के लिए शासन में भेजा है। उधर, कंसल्टेंट (सलाहकार) के लिए आवेदन निकाल दिया है। नियुक्ति होने के बाद वह विश्वविद्यालय का डीपीआर से लेकर एस्टीमेट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

भौरावासी में छह सितंबर 2024 को जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का उद्घाटन करने के बाद सीएम ने वानिकी विश्वविद्यालय बनाने की बात कही थी। प्रदेश सरकार ने बजट में 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर दी है। अब इसके काम में तेजी आ गई है। जटायु संरक्षण केंद्र पास 125 एकड़ जमीन को चिन्हित करने के बाद प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा। इस मार्ग पर 24 घंटे आने-जाने के लिए साधन की उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। इस जमीन के बदले वन विभाग को प्रशासन खजनी में जमीन देगा। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि कंसल्टेंट के लिए आवेदन निकाला गया है। नियुक्ति होने के बाद वह विश्वविद्यालय का डीपीआर समेत एस्टीमेट तैयार करेंगे। इसके अलावा उनकी देख-रेख में ही विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य होना है। विश्वविद्यालय अधिनियम का ड्राफ्ट तैयार कर शासन में भेजा गया है। साथ ही इसमें चलाने के लिए पाठ्यक्रम भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed