फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: For the first time BA counseling will be online in DDU

Gorakhpur News: पहली बार डीडीयू में ऑनलाइन होगी बीए की काउंसिलिंग

Sat, 14 Jun 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: For the first time BA counseling will be online in DDU
पिछले सत्र में बीए को छोड़ अन्य पाठ्यक्रमों में हुई थी ऑनलाइन काउंसिलिंग
विज्ञापन


बीए के विषय छह ग्रुप में किए जाने से खुली ऑनलाइन काउंसिलिंग की राह

सत्र 2024-25 तक सिर्फ तीन ग्रुप में विभाजित थे बीए के विषय
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहली बार बीए की काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी। इसे लेकर डीडीयू प्रशासन तैयारियां कर रहा है। ऑनलाइन काउंसिलिंग होने से अभ्यर्थी इधर-उधर चक्कर लगाने से तो बचेंगे ही, पारदर्शिता के लिहाज से भी बेहतर साबित होगा।

डीडीयू में सत्र 2024-25 में सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन काउंसिलिंग के जरिये प्रवेश का निर्णय लिया गया था। करीब सभी नियमित पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन ही काउंसिलिंग हुई थी। बीए के लिए काउंसिलिंग के दौरान ही कुछ बिंदुओं को लेकर पेच फंस गया था। इसे लेकर छात्र संगठनों ने आपत्ति जताई थी। छात्रों की मांग को देखते हुए बीए की काउंसिलिंग ऑफलाइन मोड में करानी पड़ी थी।
विज्ञापन


सत्र 2024-25 तक बीए के विषय तीन ग्रुप में बंटे थे। ग्रुप ए से कोई एक विषय चयन करना अनिवार्य था। जबकि अन्य दो समूह में से कोई भी दो विषय चयनित कर सकते थे। ऑनलाइन काउंसिलिंग के दौरान कई अभ्यर्थी विषय ही नहीं चयनित कर पा रहे थे। कई प्रमुख विषयों में तय सीट से अधिक ने च्वाइस लॉक कर दिया था। इसे देखते हुए ऑफलाइन काउंसिलिंग का निर्णय लेना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
छह समूह में बंटने से होगी सुविधा
बीए में कुल 21 विषयों की पढ़ाई होती है। अब इन्हें छह समूह में बांटा गया है। अभ्यर्थी इनमें से किसी भी तीन ग्रुप से अपनी पसंद के अनुसार विषय का चयन कर सकेंगे। इससे ऑनलाइन काउंसिलिंग में सुविधा होगी।


...
कोट
पिछले वर्ष तकनीकी कारणों से ऑफलाइन काउंसिलिंग करानी पड़ी थी। उन खामियों को दुरुस्त कर लिया गया है। इस बार बीए समेत सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन काउंसिलिंग के जरिये ही प्रवेश दिया जाएगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed