फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Food can be booked online along with train tickets.

Gorakhpur News: ट्रेनों में टिकट के साथ ही ऑनलाइन बुक करा सकेंगे भोजन

Sun, 21 Sep 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Food can be booked online along with train tickets.
एनईआर की ट्रेनों में जल्द शुरू होगी ई-आहार सेवा, डिलिवरी के दो घंटे पहले रद्द की जा सकती है बुकिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की तरह जल्द ही एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकट के साथ ही भोजन बुक कर सकेंगे। आईआरसीटीसी ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिल्ली और मुंबई की 20 ट्रेनों में ई-आहार नाम से यह सेवा शुरू की है। एनईआर की ट्रेनों में भी जल्द ही सुविधा शुरू करने की तैयारी है।

आईआरसीटीसी ने इस संबंध में पूरी रुपरेखा तैयार कर ली है। बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर होगी। इसके तहत डिलिवरी के दो घंटे पहले बुकिंग रद्द की जा सकती है। ट्रेन अगर विलंब से चल रही है और रात 10 बजे के बाद चयनित स्टेशन पर ट्रेन पहुंचती है तो भोजन की आपूर्ति नहीं होगी और शुल्क वापस हो जाएगा। भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान बुक करने वाले यात्री को अपनी सीट पर मौजूद रहना होगा, अगर वे नहीं मिलते हैं तो भोजन न मिलने से आईआरसीटीसी की जिम्मेदारी नहीं होगी और शुल्क भी वापस नहीं होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह से डिजिटल भुगतान होने के कारण अधिक मूल्य वसूलने की समस्या दूर होगी। एक्सप्रेस ट्रेनों में अक्सर अधिक पैसे वसूलने, बिल न देने और अनधिकृत विक्रेताओं द्वारा भोजन बेचने की शिकायत मिलती है। ट्रेन में खानपान की गुणवत्ता सुधारने के लिए आइआरसीटीसी की ओर से ई-आहार सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed