फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fog: Gorakhdham Express reached 13 hours late

कोहरा : 13 घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस

Sun, 05 Jan 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fog: Gorakhdham Express reached 13 hours late
ट्रेनों के लेट होने से परेशान रहे यात्री, इंतजार में स्टेशन पर ठिठुरते रहे
विज्ञापन


गोरखपुर। कोहरे के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे ठंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से आ रही गोरखधाम एक्सप्रेस शनिवार को 13 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों का संचालन सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

गोरखधाम के यात्रियों को रात में उतरने के बाद घर जाने में दिक्कत हुई। उनके इंतजार में बहुत सारे लोग पहले से आकर स्टेशन पर बैठे रहे। बिहार जाने वाले यात्री स्टेशन पर ठंड में ठिठुरते रहे। स्टेशन पर आने के बाद उनके सामने इंतजार के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। शनिवार को शहीद एक्सप्रेस साढ़े चार, वैशाली आठ, पूर्बिया एक्सप्रेस साढ़े दस, नई दिल्ली बरौनी क्लोन स्पेशल 12.30, मथुरा छपरा चार घंटे, चंपारण हमसफर 13, जननायक पांच घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं, सहरसा स्पेशल गरीब रथ 28 घंटे की देरी तो अमरनाथ एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चल रही थी। आजमगढ़ के रवीश को कामख्या जाना था। अमरनाथ एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए शाम को स्टेशन पर आ गए। आने पर पता चला कि ट्रेन देरी से चल रही है। उन्होंने मजबूरन स्टेशन पर रात गुजारी। इसी तरह शहीद से जाने वाले अभिषेक भी स्टेशन पर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed