फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Flood of faith in temples, Jalabhishek of Lord Shiva performed

Gorakhpur News: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिव का किया जलाभिषेक

Thu, 27 Feb 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Flood of faith in temples, Jalabhishek of Lord Shiva performed
महाशिवरात्रि : गूंजते रहे ओम नम: शिवाय व हर हर महादेव के जयघोष
विज्ञापन


महादेव झारखंडी, बाबा मुक्तेश्वरनाथ, मानसरोवर, गोरखनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में रही भीड़

गोरखपुर। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का हुजूम शिवालयों में उमड़ पड़ा। महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर और अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। भोर में मंदिर प्रबंधन की ओर से शिव को भोग व आरती कर श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए। ओम नम : शिवाय, हर हर महादेव के जयघोष के बीच दिनभर जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा।

बुधवार को शिव मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें भोर से ही लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले व ओम नम: शिवाय के जयकारों के साथ भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। दूध, जल, गंगाजल, भांग, धतूरा, बेलपत्र और चंदन भगवान भोलेनाथ को चढ़ा कर श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति की कामना की। शिव मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए बच्चे, बुजुर्ग व काफी संख्या में महिलाएं उत्साहित दिखीं। मंदिरों में भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्ति से सराबोर रहा। भगवान शिव के जलाभिषेक का सिलसिला पूरे दिन तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बेलपत्र के साथ पूजन सामग्री खूब बिकी
शिव मंदिरों के बाहर लगे फूल-मालाओं, प्रसाद और पूजन सामग्रियों धूप, दीप आदि की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। बेलपत्र, भांग, धतूरा, बेर, फल आदि को खरीदकर श्रद्धालुओं ने शिव को अर्पण किया।

--
इन मंदिरों में भी रही भीड़
शहर के प्रमुख मंदिरों के अलावा बेतियाहाता हनुमान मंदिर, दाउदपुर काली मंदिर, गोरखनाथ का शिव मंदिर, असुरन के विष्णु मंदिर, जेल बाईपास के शिव मंदिर, मोहद्दीपुर गोपाल मंंदिर, सूर्यकुंड धाम के शिव मंदिर, पिपराइच मोटेश्वर नाथ मंदिर, भौवापार मुंजेश्वर नाथ मंदिर, गोलघर काली मंदिर सहित शहर भर के मोहल्लों में स्थापित शिवालयों में भीड़ रही। कई जगह भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed