{"_id":"687d455c64b102b0520f752e","slug":"gorakhpur-news-floating-restaurant-is-defaming-boating-dm-issued-notice-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1010073-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से हो रही नौकायन की बदनामी, डीएम ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से हो रही नौकायन की बदनामी, डीएम ने जारी किया नोटिस
Mon, 21 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:07 AM IST
सार
रेस्टोरेंट में देर रात तक शराब परोसने की वजह से आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। डीएम की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इन घटनाओं की वजह से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल की कानून व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही गरिमा को ठेस पहुंच रही है। इसे लेकर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 'फ्लोट'
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लगातार मारपीट की घटनाओं का डीएम कृष्णा करुणेश ने संज्ञान लिया है। डीएम ने रेस्टोरेंट के प्रबंधक को नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें कहा गया है कि बार की वजह से इस पर्यटन स्थल की बदनामी हो रही है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर बार का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में देर रात तक शराब परोसने की वजह से आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। डीएम की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इन घटनाओं की वजह से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल की कानून व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही गरिमा को ठेस पहुंच रही है। इसे लेकर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
इसमें इस बात का उल्लेख है कि फ्लोट बार में अक्सर देर रात तक शराब और बीयर परोसी जाती है, जिससे पर्यटक, युवक-युवतियां नशे की हालत में झगड़ा और मारपीट करते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। फ्लोट के अंदर व बाहर हुई मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
नौकायन क्षेत्र में समय-समय पर राजनेता, कलाकार, शिक्षाविद और अन्य प्रतिष्ठित लोग भी आते हैं लेकिन अब वे उत्पातों की वजह से असहज और शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बार संचालन में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
वहीं फ्लोटिंग रेस्टोरेंट संचालक आलोक अग्रवाल का कहना है कि किसी भी नियम की अनदेखी नहीं की गई है। यहां मारपीट की कोई घटना भी नहीं हुई है। कुछ लोग बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। जीडीए के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं। प्रशासन के सामने भी तय समय में लिखित पक्ष रखा जाएगा।