फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Flights to Mumbai, Delhi and Bangalore affected, flights departed with a delay of two to half an hour

Gorakhpur News: मुंबई, दिल्ली व बंगलुरु की उड़ान प्रभावित, फ्लाइटें पौने दो से आधे घंटे देरी से रवाना

Mon, 28 Apr 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Flights to Mumbai, Delhi and Bangalore affected, flights departed with a delay of two to half an hour
खराब मौसम और तकनीकी कारणों से उड़ान रही प्रभावित
विज्ञापन

अकासा, इंडिगो, स्पाइस जेट, एलायंस एयर की फ्लाइटों की रवानगी में विलंब
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर रविवार को दिनभर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा रहा। खराब मौसम और तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए एयरलाइनों ने एक के बाद एक अपनी उड़ानों को देर से रवाना किया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे पहले दोपहर 2:50 बजे दिल्ली जाने वाली अकासा एयरलाइन की उड़ान तय समय से डेढ़ घंटे देरी से हुई। उसके बाद 3:50 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी एक घंटे देर से रवाना हुई। इसी क्रम में शाम 4:55 बजे बंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान एक घंटे की देरी से चली, जबकि कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:30 बजे करीब आधे घंटे की देरी से रवाना हो सकी। मुंबई जाने वाली उड़ानों का हाल सबसे बुरा रहा। इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 1:50 घंटे की देरी से उड़ान भर पाई, वहीं शाम 6:40 बजे मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट भी 45 मिनट लेट हुई। बंगलुरु के लिए अकासा एयर की उड़ान भी तय समय से एक घंटा लेट रही। वहीं, शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट को भी 1:20 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed