{"_id":"67b78a97a381b103d7095aaa","slug":"gorakhpur-news-flight-delayed-at-airport-due-to-snowfall-in-leh-mps-sat-in-the-flight-for-half-an-hour-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-847859-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लेह में बर्फबारी से एयरपोर्ट पर देर से हुई उड़ान, आधे घंटे फ्लाइट में बैठे रहे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लेह में बर्फबारी से एयरपोर्ट पर देर से हुई उड़ान, आधे घंटे फ्लाइट में बैठे रहे सांसद
विज्ञापन
एप्रन में जगह न होने से देर से हुई दिल्ली और मुंबई की उड़ान, एक फ्लाइट रद्द
मुंबई से आकर आउटर पर फ्लाइट में ही बैठे रहे सांसद रवि किशन
गोरखपुर। लेह में बर्फबारी की वजह से बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट पर चार फ्लाइट का शेड्यूल प्रभावित हुआ। मुंबई से सुबह गोरखपुर आकर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई। वहीं, एप्रन (जहां विमान पार्क होते हैं) में जगह न होने की वजह से शाम को मुंबई से आई इंडिगो की फ्लाइट आउटर पर टैक्सी वे पर ही रुकी रही। इस वजह से गोरखपुर आ रहे सांसद रवि किशन भी करीब आधे घंटे तक फ्लाइट में बैठे रहे। इसके बाद जब एप्रन में जगह खाली हुई, तब फ्लाइट वहां पहुंची और सभी यात्रियों के साथ सांसद भी बाहर निकले।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को लेह में बर्फबारी की वजह से आकासा की दिल्ली जाने वाली उड़ान दो घंटे से देर हुई। मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट की उड़ान डेढ़ घंटे देरी से शाम 7:30 बजे हुई। दिल्ली की फ्लाइट देर से आने की वजह से अन्य फ्लाइटों पर भी इसका असर देखने को मिला। देरी की वजह से फ्लाइट एप्रन पर उतरकर जब तक उड़ान नहीं भर सकी, तब तक दूसरी फ्लाइटों को आउटर पर टैक्सी वे पर ही रोका गया। बाहर से आने वाले यात्रियों को घंटों फ्लाइट में बैठकर बिताना पड़ा।
वर्तमान में एप्रन में दो विमान (एक छोटा और बड़ा) को खड़ा करने की जगह है। हालांकि, एयरपोर्ट पर नए एप्रन बनाने का रास्ता साफ हो चुका है। एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक एप्रन का निर्माण होने पर एक समय में 10 फ्लाइट खड़ी हो सकेंगी। यहां बड़े विमानों, विशेषकर एयरबस-321 के पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
--
कोट...
लेह में बर्फबारी की वजह से एयरपोर्ट पर फ्लाइट देर से आई। इसकी वजह से देर से ही उड़ान भरी। इससे दूसरे जगह की फ्लाइट्स का शेड्यूल भी प्रभावित हो गया।
- आरके पराशर, निदेशक, एयरपोर्ट