फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Five percent discount will be available on depositing lump sum price of plots.

Gorakhpur News: भूखंडों की एकमुश्त कीमत जमा करने पर मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट

Fri, 20 Dec 2024 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Five percent discount will be available on depositing lump sum price of plots.
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से मानबेला के पास विकसित की जा रही राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना में भूखंडों का एकमुश्त भुगतान करने वालों को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। प्राधिकरण अपनी योजनाओं में पहले भी यह छूट देता था लेकिन, खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना से इसे बंद कर दिया गया था। अब राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप योजना से इस छूट को फिर शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत भूखंडों की कीमत आकार के अनुसार 3830 से लेकर 4100 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की गई है।
विज्ञापन

बुधवार से भूखंडों का पंजीकरण शुरू हो गया है जो 18 जनवरी तक जारी रहेगा। पहले चरण में जीडीए 1596 भूखंड का आवंटन करेगा। करीब 200 भूखंड दूसरे चरण में आवंटित किए जाएंगे। पंजीकरण ऑनलाइन किया जा सकेगा। 207 एकड़ क्षेत्रफल में 177 एकड़ में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप और 30 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

इस आवासीय योजना में निम्न आय वर्ग (ईडब्लूएस) और अल्प आय वर्ग (एलआईजी) के एक हजार से अधिक भूखंड उपलब्ध है। ईडब्लूएस के भूखंड 31 से 36 वर्ग मीटर तो एलआईजी के भूखंड 37 से 50 वर्ग मीटर तक के हैं। इससे पहले प्राधिकरण ने राप्तीनगर योजना में ही इतने छोटे प्लाटों के लिए आवेदन निकाला गया था। योजना में एमआईजी के करीब 175 भूखंड का विकल्प है। ये भूखंड 100 से 150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के होंगे। इसी तरह एचआईजी के 437 भूखंड हैं, जिनका क्षेत्रफल 151 से 300 वर्ग मीटर है। वहीं सुपर एचआईजी के 72 भूखंड हैं जिनका क्षेत्रफल 301 वर्ग मीटर से लेकर 425 वर्ग मीटर तक है। जीडीए के मुताबिक एचआईजी और सुपर एचआईजी के भूखंडों का आवंटन नीलामी के जरिए होगा। सभी भूखंडों के लिए बेस प्राइस से बोली शुरू होगी। सर्वाधिक बोली लगाने वालों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट..
राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना में लगभग 1600 प्लाट के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। किसी भी भूखंड के लिए एकमुश्त कीमत जमा करने वाले आवंटी को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। योजना में निम्न आय से लेकर उच्च आय वर्ग के लोगों के लिए प्लाट उपलब्ध हैं, जिसके लिए 18 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed