फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Five injured in a fight between two parties over a dispute regarding children

Gorakhpur News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच घायल

Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Five injured in a fight between two parties over a dispute regarding children
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के भलुआन में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच शनिवार को मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति देख पुलिस हालात की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

भलुआन गांव में रविवार की दोपहर देवानंद यादव और भोनू उर्फ सत्यम सिंह के घर के बच्चों में विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित देवानंद यादव ने बताया कि बच्चों के आपसी विवाद का बहाना बनाकर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर यश यादव, विनीत यादव, अतुल शर्मा, अभिषेक यादव और अमन यादव को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के तीन लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि तीन का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed