फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Five accused of mobile theft and robbery in railway stations and trains arrested

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशनों-ट्रेनों में मोबाइल चोरी व लूट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Five accused of mobile theft and robbery in railway stations and trains arrested
आरोपियों के पास के पांच लाख रुपये के चोरी के 23 मोबाइल व आठ हजार नकदी बरामद
विज्ञापन


गिरफ्तार दो आरोपी को जीआरपी ने भिजवाया जेल, तीन बाल अपचारी को भेजा बाल सुधार गृह

पांचों आरोपी में तीन झारंखड, एक बिहार व एक चिलुआताल थाना क्षेत्र का निवासी
दो आरोपी आपस में चाचा-भतीजा, एक उनके ही परिवार का सदस्य

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, प्लेटफाॅर्म से चोरी व लूट के पांच आरोपियों को शनिवार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से पांच लाख रुपये कीमत के 23 चोरी के मोबाइल और आठ हजार नकदी बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी ट्रेनों के अलावा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर भी चोरी करते थे।
आरोपियों में दो की पहचान झारखंड के तलझाड़ी थाने के नया टोला महाराजपुर निवासी प्रिंस कुमार व सुरेश कुमार महतो के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, सुरेश महतो का प्रिंस भतीजा है। पूछताछ के बाद जीआरपी ने दोनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया। वहीं इनके साथ मिले तीन किशोरों में एक बिहार, झारखंड और एक चिलुआताल क्षेत्र का रहने वाला है। झारखंड का किशोर चाचा-भतीजे के परिवार का ही है। तीनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भिजवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह टीम के साथ शनिवार को रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म एक पर पीपल के पेड़ के नीचे पांच संदिग्ध युवक मोबाइल चोरी करने की योजना बना रहे हैं। इस पर वहां पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक ने पांचों युवकों को पकड़कर तलाशी ली। इस पर उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी के मुताबिक, आरोपी कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज समेत अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान व मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। प्रिंस कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। प्रिंस कुमार के विरुद्ध सिद्धार्थनगर कोतवाली में एक मामला दर्ज है। इसमें वह जेल भी जा चुका है। जीआरपी को प्रिंस व उसके गिरोह के सदस्यों की कई दिनों से तलाश थी। अन्य आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed