{"_id":"68867cf744afaa0e550aa66d","slug":"gorakhpur-news-fishermans-body-was-found-in-chilua-river-murder-case-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1017940-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिलुआ नदी में मिली थी मछुआरे की लाश, हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिलुआ नदी में मिली थी मछुआरे की लाश, हत्या का केस
विज्ञापन
जनता दर्शन में सीएम से मिलकर पत्नी ने की थी शिकायत
सीएम ने एसएसपी को केस दर्ज करने के दिए थे निर्देश
गुलरिहा। चिलुआ नदी से 15 जुलाई को भैरवां निवासी कैलाश निषाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस मामले में 12 दिन बाद रविवार को गुलरिहा पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
कैलाश की पत्नी मैना देवी और बेटी गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फरियाद की थी। मैना देवी ने सीएम को बताया था कि उसके पति की हत्या की गई है। पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने एसएसपी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
बताया जा रहा है कि 14 जुलाई को कैलाश निषाद जंगल डुमरी नंबर दो के बांसस्थान में बामंत माता के पुराने मंदिर के पास चिलुआ नदी में मछली पकड़ने गया था। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजन खोजबीन करते हुए नदी किनारे पहुंचे तो उसकी साइकिल और गमछे में पांच मछलियां मिली थीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसडीआरएफ की मदद से शव को अगले दिन नदी से बरामद कर लिया गया था। उसके एक हाथ में मछली भी थी। पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। आशंका जताई गई कि कांटे में मछली के फंसने पर वह पकड़ने के लिए नदी में गया गया और डूब गया। गुलरिहा थानेदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।