{"_id":"66f20f3ae00f3506cc02b878","slug":"gorakhpur-news-first-the-bike-was-stolen-now-the-call-is-coming-for-transfer-of-the-car-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-694654-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पहले बाइक चुराई, अब गाड़ी ट्रांसफर के लिए आ रही कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पहले बाइक चुराई, अब गाड़ी ट्रांसफर के लिए आ रही कॉल
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर स्थित यांत्रिक कारखाना के आरपीएफ गेट के सामने से रेलकर्मी की बाइक चोरी हो गई थी। कर्मी ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। चोरी के एक साल बाद अब रेलकर्मी के पास लखनऊ से एक कॉल आ रही है, वह बाइक ट्रांसफर करने का दबाव बना रहा है। रेलकर्मी ने शाहपुर थाने पर सूचना दी, उस मोबाइल नंबर पर पुलिस ने फोन कर बातचीत की है। उसने दो दिन में बाइक देने का आश्वासन दिया है। पुलिस के अनुसार, सीतापुर क्षेत्र के बिसवां गांव का कोई व्यक्ति है।
राजघाट के मिर्जापुर निवासी विनय गुप्ता रेलवे वर्कशाप में टेक्नीशियन पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने पैशन प्रो बाइक खरीदी थी। 20 जुलाई 2023 को यांत्रिक कारखाना के पास से बाइक चोरी हुई। 21 जुलाई को उन्होंने शाहपुर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। इसके बाद सात अगस्त 2023 को बाइक का बिना हेलमेट चालान खलीलाबाद में किया गया, जिसका मैसेज मेरे मोबाइल फोन पर आया। फिर लखनऊ में बाइक का 23 दिसंबर 2023 को चालान हुआ, इसकी जानकारी पुलिस को दी।
अब ट्रांसफर के लिए आ रही कॉल
विनय ने बताया कि मई 2024 से उनके पास लखनऊ से एक व्यक्ति कॉल कर रहा है। उसने बताया कि बाइक ओएलएक्स पर 15 हजार रुपये में खरीदा है। जिसने गाड़ी बेची, उसका फोन अब नहीं लग रहा है। गाड़ी के बीमा वाले कागज पर नाम और नंबर देखकर कॉल किया हूं। अब गाड़ी आप ट्रांसफर कर दो, चलाने में परेशानी हो रही है। यह सुनकर विनय ने कहा कि जिस गाड़ी को आपने खरीदा है, उसकी चोरी की एफआईआर शाहपुर थाने में दर्ज है। गाड़ी चोरी की है, उसे वापस कर दो।
विज्ञापन
लखनऊ से हटा दी गाड़ी
विनय ने बताया कि मैं बाइक की तलाश में लखनऊ गया था। वहां पर उससे कॉल कर मिलने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। बाइक चोरी की है, यह जानकारी होने पर उसने गाड़ी सीतापुर या कहीं और भेज दी है। विनय ने बताया कि सारी जानकारी देने के बाद भी पुलिस अभी तक मेरी बाइक नहीं ढूंढ पाई है। हर बार जानकारी देता हूंं, पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत हो जाती है।