फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Firing was done on the property dealer's car for not returning the land agreement

Gorakhpur News: जमीन का एग्रीमेंट वापस नहीं करने पर प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी पर की गई थी फायरिंग

Sun, 06 Apr 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Firing was done on the property dealer's car for not returning the land agreement
फायरिंग मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात पर केस, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
विज्ञापन

मां और बच्चों के साथ शुक्रवार रात गोरखपुर लौटते समय हुई थी फायरिंग
बेलघाट (गोरखपुर)। पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात प्रॉपर्टी डीलर के वाहन पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर के अनुसार, बदमाशों ने एक जमीन का एग्रीमेंट नहीं लौटाने पर फायरिंग की है। एक दिन पहले बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल पर फोन कर धमकी भी दी थी। थाना प्रभारी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार रात आठ बजे शहर स्थित घर पर लौटते समय बदमाशों ने गाड़ी पर पांच राउंड फायरिंग की थी। मां के साथ प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बच गए थे।

बेलघाट के बहादुरपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर धीरज प्रताप सिंह ने तहरीर के जरिये बताया पुलिस को बताया कि सोपाई घाट निवासी दुर्गेश सिंह ने उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर हाल ही ली गई जमीन का एग्रीमेंट वापस करने की दो बार धमकी दी थी। अगले दिन सुबह में थाने पहुंचकर जानकारी दी। लेकिन थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, शुक्रवार रात में शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लोहिया एन्क्लेव में किराए के मकान पर आने के लिए धीरज अपनी मां के साथ गाड़ी (थार) से निकले। अभी वह ग्राम पंचायत समवापुर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक पर सवार मुंह पर गमछा बांधे बदमाश गाड़ी पर गोलियां चलाने लगे। आरोप लगाया कि गोली चलाने वालों में दुर्गेश सिंह व उसी के गांव का रुपेश सिंह और बांसगांव का बजरंगी सिंह अपने दो साथियों के साथ था। किसी तरह गाड़ी में छिपकर धीरज प्रताप, उनकी मां ने जान बचाई। फायरिंग से गाड़ी पर पांच जगह गोलियों के निशान बन गए थे।
विज्ञापन

एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed