{"_id":"676474e8987ebecebe0b58a4","slug":"gorakhpur-news-firing-over-running-water-in-fields-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-783314-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खेत में पानी चलाने को लेकर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खेत में पानी चलाने को लेकर फायरिंग
विज्ञापन
चिल्लूपार। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के कोइलीखाल गांव में गेहूं के खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बृहस्पतिवार को डवनाडीह गांव निवासी दुर्गेश यादव पुत्र बलदेव यादव कोइलीखाल स्थित गेहूं के खेत में मजदूरों के साथ पानी चला रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि बाइक से करीब 12 की संख्या में दूसरा पक्ष पहुंच गया। दूसरे पक्ष ने फायरिंग की तो दुर्गेश ने भी एक फायर कर दिया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि बीते वर्ष जुलाई में अश्लील गाना बजाने को लेकर हुई मजदूर राजकिशोर की हत्या के मामले में आरोपी जेल से छूटकर बाहर आ गए हैं। वे ही साथियों के साथ आए और अवैध असलहे से फायरिंग की। हालांकि अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं पड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।