{"_id":"68c1e09faa3788aa7708a62f","slug":"gorakhpur-news-firing-and-assault-on-refusal-to-defecate-on-sand-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1067352-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बालू पर शौच करने से मना करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बालू पर शौच करने से मना करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मारपीट
विज्ञापन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देर रात एम्स थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के अदालत होटल के पास मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सरेराह बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि घटना बालू पर शौच करने से रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मामले में पिपलडाड़ा निवासी विनय कुमार निषाद ने एम्स थाने में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मंगलवार रात सफेद रंग की स्विफ्ट और काले रंग की वेन्यू कार से पहुंचे छह-सात बदमाशों ने न केवल गाली-गलौच और मारपीट की, बल्कि असलहे से गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित विनय ने पुलिस को बताया कि अदालत होटल के बगल में रखे गए बालू को पंजाब दास, कमला और बृजेश हटा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:40 बजे सफेद स्विफ्ट और काली वेन्यू कार से छह-सात लोग वहां पहुंचे। काली कार से उतरे एक युवक ने बालू पर शौच करना शुरू कर दिया। जब पंजाब दास ने उसे रोका तो उसने गाली-गलौच करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, दोनों गाड़ियों में बैठे अन्य युवक भी बाहर आ गए और सभी ने मिलकर हमला करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ते ही एक युवक ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। अचानक चली गोलियों से वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान बचाव करने पहुंचे विरेंद्र कुमार पटेल, अनुराग, आकाश कुमार और अर्जुन को भी बदमाशों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी सफेद कार को मौके पर छोड़कर काली वेन्यू कार में बैठकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल भेजा। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।