फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fire broke out in the hut of the accused, the victim's family returned after taking the dead body home from the middle of the road

Gorakhpur News: आरोपी की झोपड़ी में लगी आग, बीच रास्ते से शव घर लेकर लौटा पीड़ित परिवार

Tue, 04 Feb 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fire broke out in the hut of the accused, the victim's family returned after taking the dead body home from the middle of the road
गोला इलाके में बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन ने लगाया था हत्या का आरोप
विज्ञापन

परिवार को आशंका हुई कि पुलिस कहीं उनके खिलाफ न कर दे कार्रवाई
गोला। परवरपार गांव में शनिवार को सीताराम यादव (70) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजन आधे रास्ते से गांव लौट आए। उन्हें किसी ने सूचना दी कि जिन महिलाओं पर उन्होंने आरोप लगाया है उनकी झोपड़ी में आग लग गई। उन्हें आशंका हुई कि कहीं पुलिस उनके विरुद्ध कार्रवाई न कर दे। इस वजह से वह शव लेकर वापस चले आए।
इधर, सूचना मिलते ही सीओ गोला समेत थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। परिजनों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन देरी हो चुकी थी। अब बुजुर्ग का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, परवरपार के रहने वाले सीताराम यादव शनिवार की दोपहर खेत की तरफ गए थे। भाई हरिहर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि खेत में कुछ महिलाएं बकरी चरा रही थीं। खेत में घास भी काट रही थीं। सीताराम ने उन्हें मना किया लेकिन वह नहीं मानी। बार-बार मना करने से वह नाराज हो गईं और सीतराम को पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि आरोप के आधार पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed