{"_id":"6876ad7ad2e67031fe0cb5aa","slug":"gorakhpur-news-fire-broke-out-in-paint-shop-due-to-short-circuit-goods-burnt-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1004257-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से पेंट की दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से पेंट की दुकान में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
गोरखनाथ क्षेत्र का मामला, दुकानदार 15 लाख से अधिक के नुकसान की जताई आशंका
चिलुआताल। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकासनगर चौराहे पर स्थित जीडीए कांप्लेक्स में मंगलवार शाम हार्डवेयर और पेंट की दुकान में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन गाड़ियों से एक घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गोरखनाथ क्षेत्र के कौड़ियहवा में रहने वाले बृजेश पाठक की जीडीए कांप्लेक्स की दुकान संख्या 31/32 में अंश हार्डवेयर एंड पेंट नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर में वह किसी काम से शहर में आए हुए थे। दुकान पर एक कर्मचारी मौजूद था। शाम पांच बजे दुकान में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने डायल 112 नंबर पर कॉल की। घटना की जानकारी मिलते ही गोरखनाथ व चिलुआताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी पहुंच गईं। दुकानदार के अनुसार, दुकान में पेंट, ब्रश, हार्डवेयर सामग्री, प्लाईवुड व थिनर जैसे पदार्थ थे। आग से लगभग 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।