{"_id":"67c0b99f945704e5090f280c","slug":"gorakhpur-news-fire-broke-out-in-ltt-superfast-coach-that-went-for-washing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-855305-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धुलाई के लिए गई एलटीटी सुपरफास्ट के कोच में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धुलाई के लिए गई एलटीटी सुपरफास्ट के कोच में लगी आग
विज्ञापन
पूरी रेक वाॅशिंग पिट के बाहर खड़ी थी, कोच बदलकर ट्रेन को किया रवाना
गोरखपुर। गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी टू कोच में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। ट्रेन न्यू कोचिंग काॅम्प्लेक्स में धुलाई और मरम्मत के लिए गई थी। पूरी रेक वाॅशिंग पिट के बाहर खड़ी थी। कोच बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। रेल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शाम करीब साढ़े चार बजे गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट की खाली रेक को न्यू कोचिंग काॅम्प्लेक्स के वाॅशिंग पिट पर भेजा गया था। इस रेक को लगाकर प्लेटफॉर्म से रात 10:25 बजे रवाना करना था। बताया जा रहा है कि ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलता देख रेलकर्मी पहुंचे। सूचना पाकर आरपीएफ और स्टेशन प्रबंधक भी पहुंच गए। फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। कोच की कुछ सीटें भी जल गई हैं। प्रारंभिक जांच में आग की वजह शाॅर्ट सर्किट बताई जा रही है। उधर, रेल प्रशासन ने दूसरा कोच लगवाकर ट्रेन को रवाना कर दिया।